1 साल बाद सूर्य गोचर तुला राशि में, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
Transit Sun in Libra Horoscope Surya Gochar 2025: कुछ ही दिनों में सूर्य शुक्र की राशि तुला में एंटर करने जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य का तुला राशि में गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए गोल्डन पीरियड ला सकता है।

Transit Sun in Libra Horoscope, 1 साल बाद सूर्य गोचर तुला राशि में: ग्रहों के राजा का गोचर हर महीने होता है। सभी 12 राशियों का चक्कर लगाने में सूर्य ग्रह को एक साल का समय लगता है। सूर्य देव एक राशि में लगभग 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं। इस समय बुध की कन्या राशि में सूर्य गोचर कर रहे हैं। जल्द ही सूर्य का प्रवेश शुक्र की राशि में होने जा रहा है। कुछ ही दिनों में सूर्य शुक्र की राशि तुला में एंटर करने वाले हैं। सूर्य का तुला गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है। पंचांग के अनुसार, सूर्य का तुला राशि में गोचर अक्टूबर के महीने में होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन राशियों का भाग्य रौशन हो सकता है-
इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
कर्क राशि
शुक्र की राशि तुला में सूर्य के एंटर करने से कर्क राशि को लाभ हो सकता है।
आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
रुके हुए काम चल पड़ेंगे।
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
जी जान लगाकर काम करेंगे।
मकर राशि
शुक्र की राशि तुला में सूर्य का एंटर करना मकर राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है।
नए अवसरों को हाथ से न जाने दें।
आपको मान सम्मान का लाभ मिलेगा।
परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
तुला राशि
शुक्र की राशि तुला में सूर्य के एंटर करने से इस राशि को फायदा हो सकता है।
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।
घर की कलह क्लेश दूर होगी।
मां की सेहत अच्छी रहेगी।
जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन