Navratri Vastu Upay dhan ki kami ke upay धन की कमी दूर करने के लिए नवरात्रि में करें ये वास्तु उपाय
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणधन की कमी दूर करने के लिए नवरात्रि में करें ये वास्तु उपाय

धन की कमी दूर करने के लिए नवरात्रि में करें ये वास्तु उपाय

Navratri Vastu Upay: हर साल अश्विन के महीने में शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि के दिनों में कुछ उपाय करने से न केवल धन धान्य में बढ़ोतरी होगी बल्कि घर में सुख शांति भी बनी रहेगी।  

Shrishti ChaubeyWed, 24 Sep 2025 06:52 PM
1/7

नवरात्रि वास्तु उपाय

हर साल अश्विन के महीने में शारदीय नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 10 दिनों की शारदीय नवरात्रि मां दुर्गा की भक्ति को समर्पित है। शारदीय नवरात्रि के इन दिनों में कुछ उपाय करने से न केवल धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी बल्कि घर में सुख-शांति भी बनी रहेगी। आइए जानते हैं शारदीय नवरात्रि में वास्तु से जुड़े कुछ आसान उपाय, जो धन से जुड़ी दिक्कतों से राहत दिला सकते हैं।

2/7

घर की उत्तर दिशा

वास्तु शास्त्र में घर के उत्तर दिशा और ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा को भगवान की दिशा का दर्जा दिया गया है। ऐसे में कोशिश करें कि नवरात्रि के दिनों में आप घर की उत्तर व उत्तर-पूर्व दिशा को हमेशा साथ-सुथरा रखें। इससे घर में कलह क्लेश कम होगी और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।

3/7

तुलसी पूजा

नवरात्रि के दिनों में धन से जुड़ी दिक्कतें दूर करने के लिए सुबह-शाम तुलसी पूजा करें। सनातन धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में सुबह-शाम को तुलसी के समक्ष दीपक जलाने से धन से जुड़ी दिक्कतें कम हो सकती हैं।

4/7

अंधेरे का रखें ध्यान

ऐसी मान्यता है कि घर के किसी भी कोने में अंधेरा नहीं रहना चाहिए। अंधेरे में मां लक्ष्मी का निवास नहीं माना जाता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि शाम व रात के समय घर के किसी भी कोने में अंधेरा न रहे।

5/7

जलाएं दीपक

अगर आप पैसों की तंगी से परेशान हैं तो नवरात्रि के दौरान सुबह और शाम के समय मां दुर्गा के समक्ष दीपक जलाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी फैलेगी व शांति महसूस करेंगे।

6/7

मुख्य द्वार पर करें ये काम

आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नवरात्रि के दौरान घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण लगाएं। तोरण बनाने के लिए आप आम या अशोक के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

7/7

न रखें कचरा

घर की उत्तर दिशा व मंदिर के आसपास कूड़ा-कचरा इकट्ठा करके ना रखें। शारदीय नवरात्रि के दिनों में घर को साफ रखने की कोशिश करें। जिन वस्तुओं का इस्तेमाल न हो, उन्हें घर से बाहर करें। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।