Rashifal Venus Horoscope Shukra Ka Gochar 2025 on 25 September these zodiac signs will enjoy good luck 6 अक्टूबर तक शुक्र गोचर देगा लाभ, इन राशियों को मिलेगा धन-संपदा का सुख, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

6 अक्टूबर तक शुक्र गोचर देगा लाभ, इन राशियों को मिलेगा धन-संपदा का सुख

Rashifal Venus Horoscope Shukra Ka Gochar 2025: कल शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र हैं। शुक्र के गोचर करते ही कुछ राशियों को बेहतरीन लाभ हो सकता है।

Wed, 24 Sep 2025 04:37 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
6 अक्टूबर तक शुक्र गोचर देगा लाभ, इन राशियों को मिलेगा धन-संपदा का सुख

Rashifal Venus Horoscope Shukra Ka Gochar: शुक्र ग्रह धन, संपत्ति, लग्जरी, प्रेम व सुंदरता के कारक माने जाते हैं। शुक्र की हर चाल का प्रभाव राशियों पर देखने को मिलता है। इस समय शुक्र सिंह राशि और मघा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र की चाल कल बदलने जा रही है। पंचांग के अनुसार, बृहस्पतिवार को 10:17 पी एम पर शुक्र ग्रह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में एंटर करने जा रहे हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं शुक्र हैं। इस नक्षत्र में शुक्र 6 अक्टूबर तक रहने वाले हैं। ऐसे में शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों को लाभदायक परिणाम दे सकता है। वहीं, कुछ राशियों की दिक्कतें भी बढ़ा सकता है। आइए जानते हैं शुक्र की चाल किन राशियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकती है-

6 अक्टूबर तक शुक्र गोचर देगा लाभ, इन राशियों को मिलेगा धन-संपदा का सुख

मिथुन राशि

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभ और समृद्धि ला सकता है।

कमाई करने के नए आइडिया सामने आ सकते हैं।

लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्र-मंगल की चाल बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

सिंह राशि

शुक्र का गोचर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में सिंह राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

करियर में उन्नति और सम्मान मिलने की भी प्रबल संभावना है।

संपत्ति खरीदने, करने के लिए यह एक अनुकूल समय रहेगा।

वृषभ राशि

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र का गोचर वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है।

जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मकता महसूस करेंगे।

कई लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

घर की मरम्मत करने या पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए शुभ समय।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली के बाद राहु की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ
ये भी पढ़ें:राशिफल: 25 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!