Shani Rashifal Saturn in Pisces Horoscope for 40 days bring happiness to these zodiacs including Aries Horoscope 40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, मेष समेत इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, मेष समेत इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां

Shani Rashifal Saturn in Pisces: बस कुछ ही दिनों में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि इस समय गुरु की मीन राशि में बैठे हुए हैं। बस कुछ ही दिनों में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Sat, 7 March 2026 09:49 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, मेष समेत इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां

Shani Rashifal Saturn in Pisces: शनि की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। शनि देव को कर्मफलदाता के रूप में जाना जाता है। शनि बेहद ही स्लो स्पीड में अपनी चाल में बदलाव करते हैं। जब भी शनि का गोचर होता है मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। बस कुछ ही दिनों में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि इस समय गुरु की मीन राशि में बैठे हुए हैं और उदित अवस्था में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 मार्च के दिन शुक्रवार को शाम में 07 बजकर 13 मिनट पर शनि अस्त अवस्था में गोचर करना शुरू करेंगे। इस अवस्था में शनि 22 अप्रैल तक विराजमान रहने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, कर्मफलदाता शनि लगभग 40 दिनों के लिए अस्त अवस्था में रहने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शनि के अस्त होने से किन राशियों के लिए समय लाभकारी साबित हो सकता है-

40 दिन तक शनि रहेंगे मीन राशि में अस्त, मेष समेत इन राशियों पर बरसेंगी खुशियां ही खुशियां

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में कर्मफलदाता शनि का अस्त होना वृश्चिक राशि के जातकों आपके लिए शुभ माना जा रहा है। सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। आपको अपने भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। वहीं, मां की सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना कैसा रहेगा?

मेष राशि वालों के लिए गुरु की मीन राशि में कर्मफलदाता शनि का अस्त होना अच्छा माना जा रहा है। करियर के मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कोई नया मौका मिल सकता है, जिससे धन आगमन होने की संभावना है। संतान का सुख आपको मिलेगा। आपके कार्यक्षेत्र में आपके दोस्तों का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जीवन में आ रही मुश्किलों को जीवन साथी के सपोर्ट के साथ सुलझाया जा सकता है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना कैसा रहेगा?

गुरु की मीन राशि में कर्मफलदाता शनि का अस्त होना कुंभ राशि वालों आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। आपकी फाइनेंशियल सिचूऐशन स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा कर सकते हैं। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकेंगी। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 7 मार्च: इन 6 राशियों के जीवन में होंगे कई बदलाव, दिन रहेगा शानदार
ये भी पढ़ें:कुंभ राशिफल 7 मार्च: कुंभ राशि आज बिजनेस में किस्मत पर भरोसा करने से बचें
ये भी पढ़ें:तुला राशिफल 7 मार्च: तुला राशि आज नहीं होगी पैसों से जुड़ी कोई बड़ी प्रॉब्लम
ये भी पढ़ें:कन्या राशिफल 7 मार्च: आज मिल सकता है प्रमोशन, धन के मामले में रहें सावधान
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!