Transit of Saturn Rashifal Shani Vakri Horoscope will bring good days for these zodiacs शनि की वक्री चाल मचाएगी धमाल, इन राशियों के लिए लाएगी अच्छे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की वक्री चाल मचाएगी धमाल, इन राशियों के लिए लाएगी अच्छे दिन

Transit of Saturn Rashifal Shani Vakri: शनि की उलटी चाल कुछ राशियों के लिए मुश्किल समय लाएगी तो कुछ राशियों को खुशखबरी भी दे सकती है। आइए जानते हैं शनि का वक्री चाल में गोचर करना किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

Sat, 26 July 2025 05:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की वक्री चाल मचाएगी धमाल, इन राशियों के लिए लाएगी अच्छे दिन

Transit of Saturn Rashifal Shani Vakri: शनि देव इस समय उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि की चाल चाहे कैसी भी हो, हर राशि पर अपना प्रभाव डालती है। शनि इस साल मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। कर्मफलदाता शनि ने 13 जुलाई से वक्री चाल में गोचर करना शुरू किया है। शनि देव अब नवंबर में वक्री से मार्गी होंगे। दृक पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर की सुबह तक शनि वक्री चाल में गोचर करने वाले हैं। शनि की ये उलटी चाल कुछ राशियों के लिए मुश्किल समय लाएगी तो कुछ राशियों को खुशखबरी भी दे सकती है। आइए जानते हैं शनि का वक्री चाल में गोचर करना किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-

शनि की उलटी चाल मचाएगी धमाल, इन राशियों के लिए लाएगी अच्छे दिन

कर्क राशि: शनि का वक्री चाल में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट होगा। इस दौरान सेहत भी अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। साथ ही घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल शुभ साबित हो सकती है। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे। यात्रा पर जाने की भी संभावना नजर आ रही है। हर काम को पूरी मेहनत के साथ पूरा करेंगे। करियर लाइफ में थोड़ी बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहेगी। आर्थिक स्थिति स्ट्रांग और स्टेबल बनी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:27 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य की राशि में केतु गोचर, इन 3 राशियों के लिए समय खास
ये भी पढ़ें:कल से शुक्र बुध की राशि में, इन राशियों को फायदा ही फायदा

मकर राशि: शनि की वक्री चाल मकर राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन ला सकती है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करना शुभ रहेगा। शनि अपनी कृपा दृष्टि बरसाएंगे। ऐसे में आप हष्ट-पुष्ट रहेंगे और तनाव के कम ही शिकार होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!