Rashifal Ketu Horoscope Transit in Sun sign time is special for these 3 zodiacs till 2025 सूर्य की राशि में केतु गोचर, इन 3 राशियों के लिए समय खास, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य की राशि में केतु गोचर, इन 3 राशियों के लिए समय खास

Rashifal Ketu Horoscope: इस समय मायावी ग्रह केतु सिंह राशि में बैठे हुए हैं। सूर्य की राशि में केतु की उलटी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। केतु का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। 

Fri, 25 July 2025 06:54 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सूर्य की राशि में केतु गोचर, इन 3 राशियों के लिए समय खास

Rashifal Ketu Horoscope, सूर्य की राशि में केतु गोचर: अन्य ग्रहों की तरह केतु की चाल भी विशेष महत्व रखती है। फिलहाल केतु सिंह राशि में विराजमान हैं, जो इस साल इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार केतु ने 18 मई 2025 के दिन रविवार को लगभग 04:30 पी एम पर सिंह राशि में गोचर किया था। सूर्य की राशि में केतु की उलटी चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। केतु का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए आइए जानते हैं केतु के शुभ प्रभाव से कौन सी राशियां लकी रहने वाली हैं-

इन 3 राशियों के लिए समय खास

वृश्चिक राशि: केतु का ये गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। केतु के शुभ प्रभाव से आपकी मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहेगी और जीवन में चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। मन आपका शांति और प्रसन्नता से भरपूर रहेगा। कोई शुभ समाचार भी आज आपको मिल सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए केतु की चाल फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आप स्ट्रेस फ्री महसूस कर सकते हैं। वहीं, किसी बड़ी मुश्किल से आपका सामना नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से शुक्र बुध की राशि में, इन राशियों को फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:26 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

धनु राशि: केतु का राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। धार्मिक चीजों में आपका मन लगेगा। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। ऑफिस का स्ट्रेस आपको बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकेगा। काम के सिलसिले में थोड़ी बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है। मां की सेहत पहले से बेहतर होगी और आप का भी स्वास्थ्य सही रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!