Venus Transit in Gemini Horoscope 2025 Rashifal Shukra Ka Gochar Mithun Rashi these zodiacs will get benefit Venus Transit: कल से शुक्र बुध की राशि में, इन राशियों को फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Venus Transit: कल से शुक्र बुध की राशि में, इन राशियों को फायदा ही फायदा

Venus Transit in Gemini Horoscope 2025 Rashifal: शुक्र के गोचर करने से सभी राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र की स्थिति अच्छी होने पर धन-धान्य बना रहता है। मिथुन राशि में शुक्र का गोचर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दे सकता है। 

Fri, 25 July 2025 04:34 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Venus Transit: कल से शुक्र बुध की राशि में, इन राशियों को फायदा ही फायदा

Venus Transit in Gemini, कल से शुक्र बुध की राशि में: धन व वैभव के दाता शुक्र इस समय वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में शुक्र राशि बदलकर बुध की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 26 जुलाई 2025 के दिन शनिवार को 09:02 ए एम बजे तक मिथुन राशि में शुक्र का गोचर होगा। शुक्र के गोचर करने से सभी राशियों पर कुछ-न कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र की स्थिति अच्छी होने पर धन-धान्य बना रहता है। बुध की मिथुन राशि में शुक्र 20 अगस्त तक विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में आइये जानते हैं बुध की मिथुन राशि में शुक्र गोचर कर किन राशियों को लाभ देने वाले हैं।

इन राशियों को फायदा ही फायदा

वृश्चिक राशि: बुध की मिथुन राशि में शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लग सकते हैं। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड्स से दूर रहना चाहिए और अपनी हेल्थ पर भी फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए बुध की मिथुन राशि में शुक्र का गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिल सकते हैं। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य-बुध की युति से बनेगा राजयोग, इन राशियों का रौशन होगा भाग्य
ये भी पढ़ें:26 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

सिंह राशि: बुध की मिथुन राशि में शुक्र का गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगा रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!