Transit Of Mercury Rashifal Moon Horoscope these 3 zodiacs get lucky from Budh Gochar 2025 in Cancer 22 जून को बुध गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

22 जून को बुध गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा

Transit Of Mercury Rashifal, Budh Gochar 2025 in Cancer : जल्द ही चंद्रमा की राशि में बुध का गोचर होगा। बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने ही वाला है।

Tue, 10 June 2025 05:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
22 जून को बुध गोचर चंद्र की राशि में, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा

Transit Of Mercury Rashifal, 22 जून को बुध गोचर चंद्र की राशि में: बस कुछ ही दिनों में ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल बदलने वाले हैं। जल्द ही चंद्रमा की राशि में बुध का गोचर होगा। इस समय बुध अपनी स्वराशि मिथुन में बैठे हुए हैं। बुध के इस गोचर से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। दृक पंचांग के अनुसार 22 जून, रविवार के दिन लगभग रात के 09 बजकर 33 मिनट पर बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 30 अगस्त तक बुध विचरण करेंगे। ऐसे में बुध के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा

तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए बुध गोचर चंद्र की राशि में होना फायदेमंद साबित हो सकता है। जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सपोर्ट से आसानी से सॉल्व की जा सकती हैं। जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए बुध गोचर चंद्र की राशि में होना शुभ माना जा रहा है। आपके रुके हुए कार्य वापस से पटरी पर आ सकते हैं। यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

मिथुन राशि: बुध गोचर चंद्र की राशि में होना मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं। विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ
ये भी पढ़ें:आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 11 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!