Rahu Rashifal Guru Transit 2025 nakshatra till 22 November these zodiacs will get benefits गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

Rahu Rashifal Guru Transit 2025 nakshatra : इस समय राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। राहु एक मायावी ग्रह है। राहु के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशि के जातकों को बढ़िया लाभ हो सकता है।

Tue, 10 June 2025 04:16 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
गुरु के नक्षत्र में राहु, 22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

Rahu Rashifal Guru Transit 2025, गुरु के नक्षत्र में राहु:राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन भी ज्योतिष विद्या में विशेष महत्व रखता है। राहु की चाल में बदलाव आने से मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ता है। राहु का नक्षत्र परिवर्तन हर साल होता है। इस समय राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। ये नक्षत्र मीन राशि में गुरु (बृहस्पति) के नक्षत्र के अंतर्गत आता है। इसलिए पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी गुरु माने जाते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 22 नवंबर तक राहु गुरु के नक्षत्र में ही विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में राहु के इस नक्षत्र गोचर से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

22 नवंबर तक इन राशियों को लाभ ही लाभ

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए गुरु के नक्षत्र में राहु का गोचर शुभ साबित हो सकता है। ऐसे में आपके रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं। इस दौरान आप इन्वेस्टमेंट पर भी फोकस कर सकते हैं लेकिन रिसर्च करना ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस का भरपूर साथ मिलेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करें। यात्रा के भी योग बनेंगे।

मेष राशि: गुरु के नक्षत्र में राहु का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। जॉब ढूंढने वालों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय शुभ माना जा रहा है। पढ़ाई पर आपका फोकस बना रहेगा। हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है। वैवाहिक जीवन भी मधुर दिख रहा है।

मिथुन राशि: गुरु के नक्षत्र में राहु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान धन का आगमन होगा। परिवार के सदस्यों से जुड़ी कोई गुड न्यूज आपको मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। वहीं, परिवार में सुख-शांति का माहौल भी रहेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:मंगल सिंह राशि में कब तक, 27 जुलाई तक इन 3 राशियों के लिए समय बेहद शुभ
ये भी पढ़ें:Rashifal: 11 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!