Transit Mercury Rashifal Rahu constellation Horoscope 2025 these 3 zodiacs will benefit till June 15 आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Transit Mercury Rashifal Rahu : आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। राहु के नक्षत्र में बुध के गोचर से आज से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं। देखें, कहीं आप भी तो इस लिस्ट में शामिल नहीं?

Mon, 9 June 2025 04:21 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
आज से बुध राहु के नक्षत्र में, 15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

Transit Mercury Rashifal, आज से बुध राहु के नक्षत्र में: ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहों के राजकुमार बुध का नक्षत्र परिवर्तन भी महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज सोमवार के दिन बुध ग्रह ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है। पंचांग के अनुसार, लगभग दोपहर 02 बजकर 58 मिनट पर बुध ने मृगशिरा नक्षत्र से आर्द्रा नक्षत्र में गोचर किया है। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध 15 जून तक रहने वाले हैं। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से किन राशियों को अच्छी खबर मिल सकती है-

15 जून तक इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

धनु राशि: बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। दोस्तों और करीबियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। करियर के मामले में प्लानिंग कर सकते हैं। बिजनेस में आपको लाभ हो सकता है। नौकरी करने वाले कुछ जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।

तुला राशि: बुध देव के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि के जातकों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं। व्यापार में आपको प्रॉफिट मिल सकता है। मन काफी खुश रहेगा। तकनीकी क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी विशेष टॉपिक पर आप रिसर्च कर सकते हैं। आपके पद या प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन बेहद भी लाभदायक माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। पिता की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 9-15 जून का समय कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:21 जून तक का समय इन राशियों के लिए शानदार, सूर्य के गोचर का कमाल
ये भी पढ़ें:Rashifal: 10 जून को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!