Transit of Mercury in Scorpio Horoscope Budh Gochar Vrishchik Rashi mai till 23 November 2025 Luck will favor zodiacs 23 नवंबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर दिखाएगा कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

23 नवंबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर दिखाएगा कमाल

Transit of Mercury in Scorpio Horoscope: द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 23 नवंबर 2025 तक वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। बुध की चाल शुभ हो तो भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और व्यक्ति मान-सम्मान भी पाता है। 

Sun, 2 Nov 2025 06:03 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
23 नवंबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर दिखाएगा कमाल

Transit of Mercury in Scorpio Horoscope: बुध का गोचर हर महीने होता है। ग्रहों के राजकुमार इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। मंगल की राशि में बुध ने 24 अक्टूबर को गोचर किया था। द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध 23 नवंबर 2025 को शाम 07:57 पी एम तक वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद बुध वक्री चाल में शुक्र की तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध की चाल शुभ हो तो भाग्य का भरपूर साथ मिलता है और व्यक्ति मान-सम्मान भी पाता है। आइए जानते हैं मंगल की राशि वृश्चिक में बुध के विराजमान रहने से किन राशियों का भाग्य चमक सकता है-

23 नवंबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ, बुध का वृश्चिक राशि में गोचर दिखाएगा कमाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आपके लिए मंगल की राशि वृश्चिक में बुध का विराजमान रहना बेहद ही लाभदायक साबित हो सकता है।

व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील प्राप्त हो सकती है।

इस समय क्रिएटिविटी और निवेश जैसी गतिविधियों पर ध्यान दें।

लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे समाप्त हो जाएंगी। बातचीत क्लियर रखें।

बुध के शुभ प्रभाव से आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स भी सुधर सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 25 नवंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र का तुला गोचर देगा लाभ
ये भी पढ़ें:Weekly Horoscope Tarot, टैरो राशिफल: 3-9 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन क

सिंह राशि

मंगल की राशि वृश्चिक में बुध का विराजमान रहना सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का ध्यान रखें।

इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी।

वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को मंगल की राशि वृश्चिक में बुध का विराजमान रहना लाभ दे सकता है।

आपके रुके हुए काम फिर से बनने लगेंगे।

आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा।

समृद्धि का आगमन होगा।

काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा के योग बन रहे हैं।

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा।

परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 3 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
ये भी पढ़ें:3 नवंबर से शुरू होगा इन राशियों का शुभ समय, शुक्र-गुरु की चाल देगी फायदा

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!