कल से 25 नवंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर तुला राशि में देगा लाभ
Rashifal Venus in Libra Horoscope 2025: धन, प्रेम और समृद्धि के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मालव्य राजयोग का निर्माण कल से होगा। यह राजयोग तब बनता है जब शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि में प्रवेश करते हैं।

Rashifal Venus in Libra: समय-समय शुक्र ग्रह की चाल में बदलाव देखने को मिलता है। इस साल नवंबर की शुरुआत में शुक्र अपनी स्वराशि तुला में प्रवेश करने जा रहे हैं। तुला राशि का स्वामित्व शुक्र ग्रह को प्राप्त है। धन, प्रेम और समृद्धि के कारक शुक्र के राशि परिवर्तन करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग तब बनता है जब शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि में प्रवेश करते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, रविवार के दिन दोपहर 01:21 मिनट पर शुक्र तुला राशि में एंटर करने वाले हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों अच्छा मुनाफा हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के तुला राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग किन राशि के जातकों को बम्पर लाभ दे सकता है-
कल से 25 नवंबर तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर तुला राशि में देगा लाभ
मिथुन राशि
शुक्र के शुभ प्रभाव से आपकी लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। कुछ व्यापारियों को अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। शुक्र का यह राशि परिवर्तन मिथुन राशि राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। मिथुन राशि वालों का भाग्योदय हो सकता है। धन वृद्धि होने के साथ आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।
धनु राशि
शुक्र की चाल बदलने पर धनु राशि वालों को फायदा हो सकता है। शुक्र के तुला गोचर के शुभ प्रभाव से आपके प्रेम जीवन और आर्थिक जीवन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। व्यापारियों को कोई नई डील भी मिल सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह तुला गोचर शुभ माना जा रहा है। सिंगल लोगों की लाइफ में किसी स्पेशल पर्सन की एंट्री हो सकती है। करियर में अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए आपको कई नए अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
शुक्र का यह राशि परिवर्तन मकर राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। धन का आगमन होगा और आप संपत्ति में निवेश करने के बारे में भी सोच सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन