Rashifal Horoscope These 3 zodiacs are blessed by Goddess Lakshmi lucky rashi इन 3 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं रहती है पैसों की कोई कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इन 3 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं रहती है पैसों की कोई कमी

Rashifal Horoscope 2025, Goddess Lakshmi lucky rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। ऐसी राशियों को दौलत कमाने में ज्यादा जद्दो जहद नहीं करनी पड़ती है। 

Tue, 21 Oct 2025 06:52 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
इन 3 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं रहती है पैसों की कोई कमी

Rashifal Horoscope: धन की देवी मानी जाती है माता लक्ष्मी। जिस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, उस घर में धन-समृद्धि का वास भी रहता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। ऐसी राशियों को दौलत कमाने में ज्यादा जद्दो जहद नहीं करनी पड़ती है। आइए जानते हैं किन राशियों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा-

इन 3 राशियों पर बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा, नहीं रहती है पैसों की कोई कमी

सिंह राशि

माता लक्ष्मी को सिंह राशि प्रिय है। इस राशि के लोगों को सफलता पाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता है। व्यापार के क्षेत्र में इस राशि के लोग बेहद ही भाग्यशाली होते हैं। थोड़ा-थोड़े से हार्ड वर्क के साथ इस राशि के लोग हर मुश्किल परिस्थिति को पार कर लेते हैं। थोड़ी सी मेहनत से भी हर वह चीज हासिल कर लेते हैं, जिसका वे सपना देखते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 21-27 अक्टूबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मीन राशि

मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं, जो सुख-समृद्धि के कारक माने जाते हैं। इसलिए मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में मीन राशि का नाम शामिल है। इस राशि के लोगों का प्रेम और आर्थिक जीवन ज्यादातर अच्छा रहता है। आर्थिक दिक्कतों का ज्यादा सामना नहीं करना पड़ता है।

वृषभ राशि

माता लक्ष्मी का आशीर्वाद वृषभ राशि के लोगों पर भी बना रहता है। वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। वहीं, मां लक्ष्मी की कृपा से इस राशि के जातकों को धन से संबंधित दिक्कतें ज्यादा नहीं सताती हैं। मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह के आशीर्वाद से इस राशि के जातक नाम, धन, सुख, ऐश्वर्य और पद-प्रतिष्ठा पाते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 22 अक्टूबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!