Rahu Rashifal Nakshatra parivartan horoscope Rahu Transit 2025 on 23 November will change fortunes of these zodiacs 23 नवंबर से राहु की चाल बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, खूब होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

23 नवंबर से राहु की चाल बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, खूब होगा लाभ

Rahu Rashifal, Rahu Transit 2025: कुछ ही दिनों में राहु नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। 23 नवंबर को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से शतभिषा नक्षत्र का राहु का सफर कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है।

Mon, 17 Nov 2025 06:22 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
23 नवंबर से राहु की चाल बदलने से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, खूब होगा लाभ

Rahu Rashifal, Rahu Transit 2025: राहु इसी महीने में अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। वर्तमान में कुंभ राशि में राहु विराजमान हैं। राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में ही विराजमान हैं। कुछ ही दिनों में राहु नक्षत्र गोचर करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 23 नवंबर के दिन रविवार को सुबह में 09 बजकर 29 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में राहु का गोचर होगा। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र से शतभिषा नक्षत्र का राहु का सफर कुछ राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी माना जा रहा है। अगले साल अगस्त के महीने तक इसी नक्षत्र में राहु विराजमान रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी ग्रह स्वयं राहु हैं। ऐसे में आइए जानते हैं राहु की इस चाल से किन राशि वालों को प्रॉफिट मिल सकता है-

मेष राशि

मेष राशि के लोगों को शतभिषा नक्षत्र में राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से फायदा होगा। कानूनी मामलों में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 नवंबर से इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, बुध के नक्षत्र में मंगल का गोचर
ये भी पढ़ें:राशिफल: 18 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें

वृषभ राशि

शतभिषा नक्षत्र में राहु का नक्षत्र परिवर्तन करना वृषभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शतभिषा नक्षत्र में राहु का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या कुंभ राशि पर 2026 में भी शनि की साढ़ेसाती का रहेगा प्रभाव?
ये भी पढ़ें:शुक्र-बुध का गोचर तुला राशि में, 23 नवंबर से इन 3 राशियों को होगी धन वृद्धि
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 17-23 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 17 से 23 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!