13 सितंबर से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य के नक्षत्र में होगा बुध गोचर
Transit Mercury Rashifal Budh Gochar: सूर्य के नक्षत्र में बुध का अगला गोचर होने जा रहा है। 13 सितंबर के दिन शनिवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में बुध का गोचर होगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है।

Transit Mercury Rashifal Budh Gochar: इस समय ग्रहों के राजकुमार बुध राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही बुध अपनी चाल पलटने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, सूर्य के नक्षत्र में बुध का अगला गोचर होने जा रहा है। 13 सितंबर के दिन शनिवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में बुध का गोचर होगा। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी ग्रह सूर्य माने जाते हैं। इस नक्षत्र में बुध 20 सितंबर तक रहने वाले हैं। सूर्य के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है-
13 सितंबर से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, सूर्य के नक्षत्र में होगा बुध गोचर
कर्क राशि
सूर्य के नक्षत्र में बुध के गोचर करने से कर्क राशि वालों को पॉजिटिव रिजल्ट्स मिल सकते हैं। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।
सिंह राशि
सूर्य के नक्षत्र में बुध का गोचर करना सिंह राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सूर्य के नक्षत्र में बुध का गोचर करना शुभ माना जा रहा है। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन