Horoscope Saturn Rashifal Shani will change before Diwali the fortunes of these 3 zodiacs will shine Shani: दिवाली से पहले बदलेगी शनि की चाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani: दिवाली से पहले बदलेगी शनि की चाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope Saturn Rashifal Shani: कर्मफलदाता व ग्रहों के न्यायाधीश माने जाने वाले शनि दिवाली से पहले अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। शनि के गोचर करते ही कुछ राशियों के जातकों को जबरदस्त प्रॉफिट हो सकता है। 

Mon, 8 Sep 2025 07:21 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Shani: दिवाली से पहले बदलेगी शनि की चाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

Horoscope Saturn Rashifal Shani: शनि हर साल नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। शनि की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। कर्मफलदाता व ग्रहों के न्यायाधीश माने जाने वाले शनि दिवाली से पहले अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। अक्टूबर के महीने में शनि देव नक्षत्र गोचर करने वाले हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को शनि देव पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस साल के अंत तक शनि देव इसी नक्षत्र व मीन राशि में रहने वाले हैं। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी ग्रह गुरु हैं। शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं दिवाली से पहले शनि के गोचर से किन राशियों का भाग्य साथ देगा-

दिवाली से पहले बदलेगी शनि की चाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

मिथुन राशि

दिवाली से पहले शनि की चाल बदलना मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। करियर में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचें। छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वहीं, आर्थिक स्थितियां मजबूत रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरु-चंद्र की युति से बुध की राशि में गजकेसरी राजयोग, 3 राशियों के लिए लाभकारी

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिवाली से पहले शनि की चाल बदलना फायदेमंद माना जा रहा है। यह समय आपके लिए शुभ माना जा रहा है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। कोई बड़ी बीमारी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। वहीं, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। पढ़ाई में मन लगेगा। तनाव की स्थिति में अपनी बहन-भाई के साथ वक्त बिताएं।

मकर राशि

दिवाली से पहले शनि की चाल बदलना मकर राशि के लोगों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है लेकिन फालतू खर्चों से बचें। मानसिक तनाव हो सकता है, जिससे छुटकारा पाने के लिए दोस्तों की सलाह ले सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 9 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 8 से 14 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!