गुरु-चंद्र की युति से बुध की राशि में गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों के लिए लाभकारी
Rashifal Moon Transit Jupiter Horoscope: जब गुरु और चंद्रमा किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे गजकेसरी राजयोग योग बनता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। यह राजयोग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है।

Rashifal Moon Transit Jupiter Horoscopeचंद्रमा का राशि परिवर्तन सभी राशियों के जीवन पर भी कुछ न कुछ प्रभाव डालता है। इस समय मीन राशि में चंद्रमा और मिथुन राशि में गुरु विराजमान हैं। जब गुरु और चंद्रमा किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे गजकेसरी राजयोग योग बनता है, जो बेहद शुभ माना जाता है। जल्द ही बुध की मिथुन राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। पंचांग के अनुसार, 14 सितंबर के दिन मिथुन राशि में चंद्रमा गोचर करेंगे। चंद्र के गोचर करते ही गुरु व चंद्र की युति मिथुन राशि में बनेगी। गुरु-चंद्र की ये युति कुछ राशियों के लिए फलदायक मानी जा रही है। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी।
गुरु-चंद्र की युति से बुध की राशि में गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों के लिए लाभकारी
मिथुन राशि
गुरु-चंद्र की ये युति मिथुन राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए गुरु-चंद्र की ये युति लाभकारी मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए गुरु-चंद्र की ये युति फायदेमंद साबित हो सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं की सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को अपने पूर्वजों की कृपा से अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा। काम की सराहना होगी। नौकरी में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए स्रोत भी बनेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन