शुक्र के नक्षत्र में केतु का गोचर, इन राशियों को लाभ ही लाभ
Transit Ketu Rashifal: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। इस साल केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में ही विराजमान रहने वाले हैं। केतु का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए प्रॉफिटेबल साबित हो सकता है।

Transit Ketu Rashifal, शुक्र के नक्षत्र में केतु का गोचर: ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को मायावी और छाया ग्रह माना गया है। केतु की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस साल केतु नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में विराजमान हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह माने जाते हैं। इस साल केतु पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में ही विराजमान रहने वाले हैं। केतु का नक्षत्र परिवर्तन अब अगले साल होगा। शुक्र के नक्षत्र में केतु के गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आइये जानते हैं केतु का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है-
इन राशियों को लाभ ही लाभ
मेष राशि: शुक्र के नक्षत्र में केतु के गोचर करने से मेष राशि वालों को फायदा मिल सकता है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की तारीफ होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।
तुला राशि: शुक्र के नक्षत्र में केतु के गोचर करने से तुला राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और आपके दिन शुभ माने जा रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। हेल्थ पर ध्यान दें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों के लिए शुक्र के नक्षत्र में केतु का गोचर होना लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन