Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 22 July 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 22 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 22 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 22 जुलाई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Mon, 21 July 2025 03:06 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 22 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 22 जुलाई 2025: 22 जुलाई के दिन सावन महीने का दूसरा मंगला गौरी व्रत और भौम प्रदोष व्रत है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। कल भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव पार्वती की पूजा करने से जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 22 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 22 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 22 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आज का दिन पैसों के मामलें में वृद्धि और करियर में उन्नति के अवसर प्रदान करता है। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहें, जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 31 जुलाई तक मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर

वृषभ: आज के दिन काम का माहौल प्रोडक्टिव रहेगा साथ ही आर्थिक खुशहाली भी रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य भी पॉजिटिव है। लव के मामलें में आज दिल की नहीं बल्कि दिमाग की सुनें। आज आप आप क्रिएटिव फील कर सकते हैं। प्रॉब्लम सॉल्व करने की कला आप जानते हैं।

मिथुन: आज के दिन आपको खर्च पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आज उथल-पुथल से भरपूर दिन रहेगा। अपनी लव लाइफ की हकीकत का सामना करने के लिए तैयार रहें। अशांत समय में भी शांत रहने की कोशिश करें।

कर्क: आज का दिन आपके लिए थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। प्यार में आज आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यावसायिक काम आपको व्यस्त रखेंगे। आपका स्वास्थ्य और धन दोनों अच्छे लेवल पर दिख रहा है।

सिंह: आज के दिन व्यावसायिक सफलता के साथ सुखी प्रेम जीवन की एक्सपेक्टेशन आप कर सकते हैं। सभी सौंपे गए कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि भी आती है। हेल्दी डाइट का सेवन करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 12 राशियों के लिए 14-20 जुलाई का समय कैसा रहेगा?

कन्या: आज के दिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन थोड़ी बहुत चुनौतियां लेकर आएगा। काम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएं। लव के मामले में थोड़ा रोमांस दिखाएं। छोटी-मोटी आधिकारिक चुनौतियां भी आपको मजबूत बनाएंगी।

तुला: आज के दिन अपने पार्टनर के साथ में ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। एक बेहद बिजी पेशेवर कार्यक्रम के लिए तैयार रहें। अच्छे स्वास्थ्य और धन की समृद्धि से भी दिन यादगार रहेगा। आज का दिन शानदार रहने वाला है।

वृश्चिक: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज नए प्यार के कनेक्शन को अपनाने के लिए तैयार रहें। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए आज आपको खर्चों से बचना चाहिए। आज व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

धनु: आज के दिन पेशेवर मुद्दों का आज ही सोल्यूशन निकालें। बॉस के साथ न उलझें। आज पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं रहेगी। धनु राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। प्रेम जीवन में मनमुटाव को दूर करें।

मकर: आज के दिन अपनी योग्यता साबित करने के लिए जिम्मेदारियां सावधानी से निभाने की जरूरत है। बदलावों से भरपूर रहेगा। रोमांटिक मुद्दों को थोड़ी सी समझदारी और रोमांस के साथ संभालें। अपनी मेंटल हेल्थ पर फोकस करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 21 से 27 जुलाई तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?

कुंभ: आज के दिन पैसे कमाने में कोई प्रॉब्लम नहीं होगी। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नया कनेक्शन, अतिरिक्त प्रोफेशनल जिम्मेदारियां, पैसों से भरी जेब और अच्छा स्वास्थ्य दिन के मुख्य आकर्षण रहेंगे। बेहद जरूरी डिसीजन आज टाल दें।

मीन: आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। आप अपनी लव लाइफ में खुश हैं। अपनी योग्यता साबित करने के लिए कार्यस्थल पर अधिक मौकों की तलाश करें। पैसा आपके पक्ष में है और स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या भी आपको परेशान नहीं कर सकेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!