आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू, 31 जुलाई तक मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर
RASHIFAL Venus Transit in Mars HOROSCOPE 2025: आज से 31 जुलाई तक मंगल के नक्षत्र में शुक्र विराजमान रहने वाले हैं। मृगशिरा नक्षत्र में शुक्र का गोचर होने से कुछ राशियों को बेहद ही लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं।

RASHIFAL Venus Transit, 31 जुलाई तक मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर: शुक्र अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसका असर 12 राशियों पर पड़ता है। आज 20 जुलाई के दिन शुक्र अपनी चाल बदल चुके हैं। सुंदरता, प्रेम, ऐश्वर्य और धन के कारक माने जाते हैं शुक्र, जो आज नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। दोपहर के समय 01:02 पी एम पर शुक्र का गोचर मृगशिरा नक्षत्र में हो चुका है। 31 जुलाई तक मंगल के नक्षत्र में शुक्र विराजमान रहने वाले हैं। मंगल मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर इन राशियों के लिए काफी प्रॉफिटेबल साबित हो सकता है-
आज से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू
मिथुन राशि: मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर मिथुन राशि के जातकों को विशेष रूप से फायदा दे सकता है। यह समय किसी प्रॉपर्टी या बिजनेस में निवेश करने के लिए अच्छा माना जा रहा है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध गहरे होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और धन का आगमन भी होगा। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। सिंगल लोगों के जीवन में किसी स्पेशल की एंट्री हो सकती है।
कर्क राशि: मंगल के नक्षत्र में शुक्र के गोचर से कर्क राशि वालों को बम्पर लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम बनने लगेंगे। शुक्र की कृपा से जीवन में प्रेम बना रहेगा। धन की कमी नहीं होगी और रुका हुआ धन वापस भी मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रहें। वहीं, करियर लाइफ से जुड़ा आपको ऐसा कोई सरप्राइज मिल सकता है, जिससे यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।
तुला राशि: तुला राशि के लोगों के लिए मंगल के नक्षत्र में शुक्र का गोचर बेहद ही लकी माना जा रहा है। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध और गहरे होंगे। विदेश यात्रा पर जाने का योग भी बनता दिख रहा है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन