कुंभ राशि में राहु का गोचर, इन 3 राशियों का समय शानदार
Rashifal Rahu Transit in Aquarius Horoscope: राहु का शुभ प्रभाव व्यक्ति को जीवन में खुशियां व धन-दौलत दिला सकता है। मायावी ग्रह राहु के कुंभ राशि में विराजमान रहने पर कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।

Rashifal Rahu Transit: राहु मायावी ग्रह है, जो हमेशा उलटी चाल में गोचर करता है। ज्योतिषीय दृष्टि से राहु का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। राहु का शुभ प्रभाव व्यक्ति को जीवन में खुशियां व शांति दे सकता है। वहीं, राहु की स्थिति बिगड़ने पर व्यक्ति को जीवन में दुख-दर्द भी झेलने पड़ सकते हैं। इस साल पंचांग के अनुसार, राहु ने कुंभ राशि में 18 मई से गोचर किया है और पूरे साल इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं। राहु की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में विराजमान रहने पर किन राशियों को फायदा हो सकता है-
मेष राशि: राहु के कुंभ राशि में विराजमान रहने पर मेष राशि के जातकों को काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए राहु का कुंभ राशि में विराजमान रहना शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बन सकते हैं। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।
तुला राशि: राहु के कुंभ राशि में विराजमान रहने पर तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर सकते हैं। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन