Transit Mars Rashifal Mangal Gochar kanya rashi Virgo Horoscope 2025 these zodiacs will get benefits कल से मंगल गोचर कन्या राशि में, 13 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगा खूब फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से मंगल गोचर कन्या राशि में, 13 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगा खूब फायदा

Transit Mars Rashifal Mangal Gochar 2025: बुध की कन्या राशि में मंगल का गोचर सावन के तीसरे सोमवार के दिन हो रहा है। बुध की राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल का प्रवेश कुछ राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ दे सकता है।  

Sun, 27 July 2025 05:47 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से मंगल गोचर कन्या राशि में, 13 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगा खूब फायदा

Transit Mars Rashifal Mangal Gochar, कल से मंगल गोचर कन्या राशि में: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना गया है, जो अपने समय अवधि अनुसार, एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते रहते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 28 जुलाई, सोमवार के दिन मंगल कन्या राशि में लगभग शाम के 08:11 पी एम पर गोचर करेंगे, और इस राशि में 13 सितम्बर तक विराजमान रहेंगे। कन्या राशि के स्वामी बुध माने जाते हैं। ऐसे में मंगल का कन्या गोचर कुछ राशियों को बंपर लाभ दे सकता है। आइए जानते हैं बुध की कन्या राशि में मंगल का गोचर किन राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है-

13 सितंबर तक इन राशियों को मिलेगा खूब फायदा

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों के लिए बुध की कन्या राशि में मंगल का गोचर लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाले हैं। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में चल रहा स्ट्रेस कम हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। विद्यार्थियों को कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

धनु राशि: बुध की राशि में मंगल का गोचर धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आप हर टास्क को पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कंप्लीट करेंगे। व्यापारियों के काम की प्रशंसा होगी साथ ही प्रॉफिटेबल डील भी मिल सकती है। हेल्दी रहेंगे पर हाइड्रेटेड रहना न भूलें। आपकी पद-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 28 जुलाई से 3 अगस्त तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:28 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

वृश्चिक राशि: बुध की कन्या राशि में मंगल का गोचर वृश्चिक राशि के लिए शुभ साबित हो सकता है। कानूनी मामले सॉल्व हो जाएंगे। स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर रहेगा और दिन शुभ माना जा रहा है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। अपनी हेल्थ पर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!