Tomorrow Horoscope Kal ka Rashifal 21 July 2025 bhavishyafal lucky and unlucky zodiacs Rashifal: 21 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 21 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 21 जुलाई, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Sun, 20 July 2025 02:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 21 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal ka Rashifal Tomorrow Horoscope, राशिफल 21 जुलाई 2025: 21 जुलाई के दिन सावन महीने का दूसरा सोमवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। सोमवार को शिव जी की आराधना करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव जी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 21 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 जुलाई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 21 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…

मेष: आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साह और नए अवसर लेकर आया है। उन्हें खुले दिल और दिमाग से अपनाएं। रोमांच और व्यक्तिगत विकास आपका इंतजार कर रहे हैं। अगर आप सिंगल हैं, आप किसी दिलचस्प व्यक्ति से मिल सकते हैं। तनाव कम लें। करियर पर फोकस करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की उलटी चाल का धमाल, 28 नवंबर तक इन राशियों का समय शानदार

वृषभ: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में ग्रोथ का दिन है। आज लव के मामले में इमोशंस पर ध्यान दें। धन के मामले में प्लानिंग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अपनी सेहत में सुधार करें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को अपनी फैमिली के साथ कुछ वक्त बिताना चाहिए। बहुत ज्यादा तनाव लेने से आपकी फिजिकल हेल्थ भी प्रभावित हो सकती है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

कर्क: आज का दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। किसी इवेंट की वजह से आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस कर रहे हैं लोगों को आज पार्टनरशिप को लेकर अलर्ट रहना चाहिए। जंक फूड्स का सेवन ज्यादा न करें।

सिंह: आज के दिन सिंह राशि के जातकों को अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। कुछ लोग तनाव का शिकार हो सकते हैं। आज आपको अपनी पसंदीदा एक्टिविटी करने की सलाह दी जाती है। काम के दौरान समय-समय पर ब्रेक लेते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ

कन्या: कन्या राशि के जातकों का आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। लव लाइफ नॉर्मल रहने वाली है। हाइड्रेटेड रहें।

तुला: तुला राशि का आज का दिन शानदार रहने वाला है। धीरे-धीरे ऑफिस का माहौल आपके लिए पॉजिटिव होता जाएगा। पार्टनर के साथ चल रही प्रॉब्लम्स पर कम करें। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक: आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होना संभव है। धन के मामले में दिन आपका अच्छा रहेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। हेल्दी फूड्स का सेवन करें। पॉजिटिव सोच बनाए रखें।

धनु: आज का दिन धनु राशि वालों को कई ऐसे मौके दे सकता है, जो पर्सनल ग्रोथ में मदद करेंगे। पॉजिटिव सोच लव लाइफ, करियर, धन और सेहत में बदलावों को अपनाने में मदद करेगी। आपकी लव लाइफ में पॉजिटिव चेंज हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से बुध की उलटी चाल, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा

मकर: आज का दिन आपके लिए शुभ माना जा रहा है। आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। कुछ जातक करियर की पॉलिटिक्स का शिकार भी बन सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी फैसला न लें। अपने लक्ष्यों पर फोकस रखें।

कुंभ: आज का कुंभ राशि के जातकों का दिन काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कुछ जातकों का प्रमोशन भी हो सकता है। लव के मामले में आज अपने गुस्से पर काबू रखें। बेवजह के वाद विवाद में फंसने से बचें।

मीन: मीन राशि वाले जातकों का दिन नॉर्मल रहने वाला है। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए डाइट में हरी सब्जियां शामिल करें। काम का प्रेशर बहुत ज्यादा न लें। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। खुश रहें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!