Rashifal Shani Transit of Saturn Horoscope 3 zodiacs will have a great time till 28 November 2025 शनि की उलटी चाल का धमाल, 28 नवंबर तक इन राशियों का समय शानदार, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की उलटी चाल का धमाल, 28 नवंबर तक इन राशियों का समय शानदार

Rashifal Shani Transit of Saturn Horoscope: कर्मफलदाता शनि इस समय गुरु की मीन राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि की वक्री चाल से कुछ राशि के जातकों को पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकते हैं।

Sat, 19 July 2025 04:29 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की उलटी चाल का धमाल, 28 नवंबर तक इन राशियों का समय शानदार

Rashifal Shani Transit of Saturn, शनि की उलटी चाल का धमाल: शनि का राशि परिवर्तन हर साल नहीं होता लेकिन हां चाल में बदलाव जरूर होता। शनि देव इस साल लगभग 138 दिनों तक वक्री चाल में गोचर करेंगे। कर्मफलदाता शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, शनि देव ने 13 जुलाई से उलटी चाल में गोचर करना शुरू कर दिया है। इस साल शनि देव 28 नवंबर 2025 के दिन सुबह के समय 09:20 ए एम तक उलटी चाल में शनि गोचर करने वाले हैं। शनि की वक्री चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। आइये जानते हैं शनि की वक्री चाल किन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है -

28 नवंबर तक इन राशियों का समय शानदार

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लिए शनि का वक्री चाल में गोचर बेहद शुभ माना जा रहा है। जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेंगी। इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपके लिए शनि की ये उल्टी चाल शुभ रहने वाली है।

कर्क राशि: शनि का वक्री चाल में गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 जुलाई से बुध की उलटी चाल, इन 3 राशियों को होगा खूब फायदा
ये भी पढ़ें:20 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए शनि का वक्री चाल में गोचर करना अच्छे मौके लेकर आया है। परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे। सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। साथ ही वाणी पर भी संयम रखना भी बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!