कल सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ
HOROSCOPE Sun Transit: पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। कल के दिन सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शनि के नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से कुछ राशियों को जबरदस्त प्रॉफिट हो सकता है।

HOROSCOPE Sun Transit, कल सूर्य करेंगे शनि के नक्षत्र में गोचर: सूर्य का गोचर हर महीने होता है। सूर्य के राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य देव इस समय कर्क राशि में विराजमान हैं और पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जुलाई के दिन ग्रहों के राजा सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को प्रॉफिट हो सकता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। ऐसे में आइये जानते हैं शनि के नक्षत्र में सूर्य के गोचर करने से किन राशियों को फायदा मिल सकता है-
इन 3 राशियों का भाग्य देगा साथ
तुला राशि: शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिल सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।
कर्क राशि: शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शनि के नक्षत्र में सूर्य का गोचर शुभ माना जा रहा है। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन