Today Numerology Horoscope 10 June 2026 aaj ka ank jyotish rashifal mulank 1-9 daily prediction Aaj Ka Ank Jyotish 10 June 2026: आज मूलांक 1-9 वालों का कैसा रहेगा दिन? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Ank Jyotish 10 June 2026: आज मूलांक 1-9 वालों का कैसा रहेगा दिन? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Today Numerology Horoscope 10 June 2026: आज मूलांक 2 वालों को कार्यों में सफलता हासिल होगी, जबकि मूलांक 5 वालों को काम में जल्दबाजी से बचना चाहिए। पढ़ें आज मूलांक 1-9 का दैनिक अंक राशिफल।

Wed, 10 June 2026 06:22 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Aaj Ka Ank Jyotish 10 June 2026: आज मूलांक 1-9 वालों का कैसा रहेगा दिन? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Numerology Horoscope Today 10 June 2026: जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की राशि से जरिए राशिफल की आकलन किया जाता है, उसी तरह से अंक शास्त्र में जन्म की तारीख से मूलांक निकाला जाता है और भविष्यफल की गणना की जाती है। उदाहरण के लिए अगर आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख हो हुआ है, तो आपका मूलांक या भाग्यांश 1+0= 1 होगा। आज 10 जून 2026, बुधवार का दिन कई मूलांक वालों के लिए सुनहरा और सकारात्मक दिन लेकर आया है, जबकि कुछ मूलांक वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। पढ़ें आज 10 जून का 1-9 मूलांक का भविष्यफल।

मूलांक 1 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है)

आज आप करियर को लेकर कोई नया विचार मन में पाल रहे हैं, तो यह दिन उसे आगे बढ़ाने के लिए उपयुक्त है। आपकी बनाई रणनीतियां सटीक साबित होंगी। जिम्मेदारियां थोड़ी भारी लग सकती हैं, इसलिए काम के बीच थोड़ा आराम जरूर लें। अनुशासन और कायदे को इस दिन बिल्कुल ना छोड़ें। घर-परिवार में खुलकर बातचीत करें, ताकि कोई दूरी ना रहे। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, लेकिन सोच-समझकर उठाए गए कदम लंबे समय तक अच्छे नतीजे देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: शनि-चंद्रमा का संयोग मेष समेत कई राशियों की बढ़ाएगा टेंशन

मूलांक 2 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है)

आज प्रेम संबंधों में गहरी और सच्ची बातचीत का दिन है। सतही चर्चाओं से बचें और दिल से जुड़ने की कोशिश करें। यदि कोई मनमुटाव चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का अच्छा समय है। दफ्तर के अटके काम या कागजी कार्यों को निपटाने में भी आज सफलता मिल सकती है। मन थोड़ा भावुक रह सकता है, इसलिए शोर-शराबे वाली जगहों से दूर रहें। काम में स्थिरता बनी रहेगी, जो आपको सुकून देगी।

मूलांक 3 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है)

आज आपका मूड गंभीर रहेगा। फालतू हंसी-मजाक या बेकार की बातों में समय बर्बाद ना करें। पुरानी या नई योजनाओं को मजबूत बनाने के लिए यह दिन उत्तम है। काम में पूरी लगन दिखाएं। सामाजिक व्यस्तता कम रहेगी, जो आपको अपने लक्ष्यों पर फोकस करने का मौका देगी। सेहत का ध्यान रखें, समय पर खाना खाएं और आराम करें। जीवनसाथी या परिवार के साथ खुलकर बात करें, चुप्पी से गलतफहमी ना बढ़ने दें।

मूलांक 4 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है)

आज की ऊर्जा आपके स्वभाव से पूरी तरह मेल खाती है। प्रॉपर्टी, आर्थिक मामले या बिजनेस की कमियों को दूर करने के लिए यह दिन शानदार है। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। फैसले लेते समय समझदारी दिखाएं। अपनों के साथ रवैया सख्त ना हो, उन्हें समय और भरोसा दें। आज की स्थिरता आपको लंबे समय तक मजबूती देगी।

मूलांक 5 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख को हुआ है)

आज मन को शांत रखने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। वक्त की रफ्तार थमी हुई लगेगी, जिससे बेचैनी हो सकती है। काम में जल्दबाजी ना करें। पुरानी योजनाओं को दोबारा देखें और उनमें जरूरी सुधार करें। रिश्तों में जीवनसाथी से दूरी बनाने की बजाय उनके साथ बैठकर खुलकर बात करें। आज का दिन सोच-समझकर काम करने का है।

मूलांक 6 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख को हुआ है)

प्रेम संबंधों में आज पार्टनर की मजबूरियों को समझें, ज्यादा उम्मीदें ना रखें। इससे रिश्ता और गहरा बनेगा। पैसों का हिसाब-किताब दुरुस्त करने या बिजनेस की नई रणनीति बनाने के लिए दिन अच्छा है। भविष्य की ठोस योजनाएं बनाने का समय है। यदि मन भारी लगे, तो काम से थोड़ा ब्रेक लें और खुद को समय दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2027 में वृषभ राशि पर शुरू होगा साढ़ेसाती का पहला चरण, जानें शनि कैसे देंगे फल?

मूलांक 7 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख को हुआ है)

आज का दिन आपके स्वभाव से पूरी तरह मेल खा रहा है। नया कुछ पढ़ने, लिखने, भक्ति करने या करियर का खाका खींचने के लिए बेहतरीन समय है। कार्यक्षेत्र में सही राह दिखेगी और योजनाएं व्यावहारिक रूप लेंगी। खुद को पूरी तरह अलग-थलग ना करें, घरवालों से कोमलता से बात करें। आज की गहराई आपको नई दिशा देगी।

मूलांक 8 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है)

आज जुबान और गुस्से पर काबू रखें। काम के चक्कर में परिवार से दूर ना हो जाएं। बिजनेस में बदलाव, नए निवेश या अदालती मामलों को निपटाने के लिए दिन अच्छा है। कोई भी फैसला जोखिम भरा ना लें। आज का माहौल आपके काम को मजबूती देगा, लेकिन संतुलन बनाए रखें।

मूलांक 9 (यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख को हुआ है)

रिश्तों में मनगढ़ंत कहानियां या गलत अंदाजा ना बनाएं। अपनों से कोमलता और प्यार से बात करें। रुके हुए काम पूरे करने और बजट बनाने के लिए दिन बढ़िया है। आज ठहराव रहेगा, इसलिए मन को नकारात्मक विचारों से बचाकर रखें। शांति से काम करने पर अच्छे नतीजे मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आने वाले 15 दिन इन 4 राशियों के लोग रहें सतर्क, इन उपायों से मिलेगी राहत
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!