To please Tulsi mata do these simple remedies related to lamps and new avenues of income will open तुलसी के पास दीपक जलाते वक्त करें ये उपाय, बनेंगे आय के नए मार्ग, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

तुलसी के पास दीपक जलाते वक्त करें ये उपाय, बनेंगे आय के नए मार्ग

मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधे की रोज पूजा-अर्चना होती है, वहां सुख और समृद्धि हमेशा बरकरार रहती है। क्योंकि तुलसी को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पास दीपक जलाने का विधान है। अगर आप दीपक से जुड़े कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो कई तरह के लाभ मिलते हैं।

Sat, 20 Dec 2025 05:16 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
तुलसी के पास दीपक जलाते वक्त करें ये उपाय, बनेंगे आय के नए मार्ग

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक तुलसी में मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए लोग अपने घरों में लगाते हैं और पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। कहते हैं जिस घर में तुलसी के पौधे की रोज पूजा-अर्चना होती है, वहां सुख और समृद्धि हमेशा बरकरार रहती है। क्योंकि तुलसी को शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। तुलसी के पास दीपक जलाने का विधान है। मान्यता है कि अगर आप दीपक से जुड़े कुछ विशेष उपाय करते हैं, तो आपको न केवल अपार धन बल्कि यश और कीर्ति की भी प्राप्ति होती है।

गाय के घी का दीपक जलाएं

धार्मिक मान्यतानुसार, तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। खासकर शाम के समय गाय के घी का दीपक तुलसी के सामने जलाना चाहिए। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से फायदेमंद है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और शांति भी लाता है।

हल्दी मिलाएं

इसके अलावा दीपक में थोड़ी सी हल्दी डाल देने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।शास्त्रों के अनुसार, इस उपाय से पैसों की तंगी कम होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता हैष साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की भी बढ़ती है।

आटे का दीपक जलाएं

शास्त्रों के अनुसार, तुलसी के पौधे के नीचे आटे से बना दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है। दीपक जलाने के बाद अगले दिन इसे गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा करना पुण्य और लाभकारी माना जाता है। साथ ही इस उपाय से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा दोनों की कृपा मिलती है।

तीसरा उपाय

एक उपाय और है, जिसे करने पर घर में समृद्धि आती है और गरीबी दूर होती है। तुलसी के नीचे दीपक जालते वक्त, अक्षत अक्षत (चावल) डालना बहुत शुभ माना गया है। इसलिए तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से पहले थोड़ी मात्रा में अक्षत जरूर डालें। यह उपाय मां लक्ष्मी को प्रसन्न करता है और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख, शांति और आर्थिक लाभ बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20 दिसंबर-12 जनवरी तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, धनु राशि के शुक्र देंगे लाभ
ये भी पढ़ें:22 दिसंबर तक चंद्र-मंगल बनाएंगे महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को लाभ ही लाभ
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!