this zodiac sign is blessed by sun know details इस राशि पर होती है सूर्यदेव की सबसे ज्यादा कृपा, अपनी फील्ड में होती है महारत हासिल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

इस राशि पर होती है सूर्यदेव की सबसे ज्यादा कृपा, अपनी फील्ड में होती है महारत हासिल

राशिचक्र की कुल 12 राशियों में से एक पर सूर्य ग्रह की सबसे ज्यादा कृपा बरसती है। इस राशि के जातकों पर सूर्य का खूब प्रभाव देखने को मिलता है। इस वजह से ये अपनी फील्ड में महारत जरूरत हासिल करते हैं। नीचे जानें इस राशि का नाम…

Thu, 15 Jan 2026 02:37 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
इस राशि पर होती है सूर्यदेव की सबसे ज्यादा कृपा, अपनी फील्ड में होती है महारत हासिल

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन है। राशिचक्र में मौजूद इन राशियों का स्वभाव और सोच एक-दूसरे से काफी अलग होती है। साथ ही इनकी जिंदगी के हर एक पहलु भी अलग-अलग होते हैं। मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियां होती हैं और हर किसी का अपना-अपना स्वामी ग्रह होता है। इन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव इनके स्वामी ग्रह का ही होता है। शास्त्र के अनुसार जिस भी राशि में चंद्रमा और सूर्य राशि का प्रभाव होता है, उन्हें सबसे मुख्य माना जाता है। इन्हीं राशियों के ही आधार पर लोगों की राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज बात करेंगे उस राशि की जिस पर सूर्य ग्रह की कृपा सबसे ज्यादा होती है।

इस राशि पर है सूर्य की कृपा

दरअसल सूर्य सभी ग्रहों में सबसे बड़ा होता है और इसकी छायादृष्टि से किसी का भी बेड़ापार हो जाता है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह पर सूर्य की खूब कृपा बरसती है। सूर्य ग्रह इस राशि का स्वामी ग्रह है। सूर्य के प्रभाव की वजह से ही इस राशि में लीडरशिप क्वालिटी होती है। साथ ही इनका कॉन्फिडेंस लेवल बाकियों से अलग होता है। इन्हें रिस्क लेने में डर नहीं लगता है। सूर्य जैसा तेज सिंह राशि के जातकों में भी देखने को मिलता है। ये हर एक चीज के लिए काफी उत्साहित होते हैं, जिससे इनके आसपास का वातावरण काफी लाइवली होता है और ये अपनी फील्ड के मास्टर होते हैं। जिस भी फील्ड में ये होते हैं, वहां ये छाए रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 7 जन्मों तक मिलेगा एक ही पति का साथ? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: रिश्ते को टाइम पास नहीं समझते हैं इन तारीखों पर जन्मे हुए लोग

कुछ ऐसा होगा 2026

अब जान लेते हैं कि आखिर नया साल सिंह राशि वालों के लिए कैसा होगा? पहले तो आपको बता दें कि साल 2026 सूर्य का साल है। सूर्य का संबंध नंबर 1 से होता है। ऐसे में ये साल सिंह राशि वालों के फेवर में होगा। कई नए मौके मिलेंगे। कुछ अवसर ऐसे होंगे जिनसे धन लाभ मिलने की भी संभावना होगी। हालांकि इस साथ इस राशि के जातकों को अपनी हेल्थ पर ध्यान होगा। साथ ही फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी। अगर कुछ चीजों को कंट्रोल कर लें तो कुल मिलाकर 2026 सिंह राशि के लिए अच्छा आउटकम लेकर आएगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!