Taurus Monthly Horoscope April 2026: Vrishabh Rashi Masik Rashifal (1- 30 April) Future Predictions and Bhavishyafal वृषभ मासिक राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृषभ मासिक राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Taurus Monthly Horoscope Masik Rashifal : राशि चक्र की यह दूसरी राशि है, इस राशि का चिन्ह ’बैल’ है। वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृष होती है। आइए जानते हैं, वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अप्रैल का महीना…

Tue, 31 March 2026 05:51 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
वृषभ मासिक राशिफल: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1-30 अप्रैल तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Monthly Taurus Horoscope April 2026, वृषभ मासिक राशिफल- अप्रैल का महीना वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस माह में सब कुछ धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। शुरुआत में बहुत ज्यादा कुछ खास नहीं लगेगा, लेकिन अंदर ही अंदर बेचैनी बनी रह सकती है। कई बार ऐसा महसूस होगा कि मेहनत कर रहे हैं, लेकिन काम अटक-अटक कर चल रहा है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। यह समय धैर्य रखने का है। महीने के मध्य के बाद हालात थोड़ा आपके पक्ष में आते दिखेंगे। कुछ पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं। परिवार का माहौल ठीक रहेगा, लेकिन आपको खुद पहल करके लोगों से जुड़ना होगा।

आगे पढ़ें वृषभ राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-

वृषभ राशि का लव राशिफल- रिश्तों के मामले में यह महीना संभलकर चलने का है। पार्टनर के साथ समय तो मिलेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर मन खट्टा भी हो सकता है। कई बार बात बड़ी नहीं होती, लेकिन बोलने का तरीका मामला बिगाड़ देता है। इसलिए थोड़ा नरम रहना बेहतर रहेगा। शादीशुदा लोगों को भी एक-दूसरे की बात सुननी होगी, तभी तालमेल बना रहेगा। सिंगल लोगों के लिए किसी नए इंसान से जान-पहचान हो सकती है, लेकिन शुरुआत में ही ज्यादा उम्मीद न रखें। धीरे-धीरे चीजें साफ होंगी।

वृषभ राशि का करियर राशिफल- कामकाज के मामले में यह महीना ठीक रहेगा, लेकिन आपको लगातार मेहनत करनी होगी। ऑफिस में काम चलता रहेगा, पर आपको खुद ध्यान रखना होगा कि कहीं कोई गलती न हो। सीनियर्स की नजर आपके काम पर रह सकती है। महीने के दूसरे हिस्से में कोई नया मौका मिल सकता है, जो आगे चलकर काम आएगा। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक जाना बेहतर रहेगा। बिजनेस करने वालों को पुराने काम पर ही फोकस रखना चाहिए, नए रिस्क लेने से फिलहाल बचें।

वृषभ राशि का आर्थिक राशिफल- पैसों के मामले में यह महीना संतुलन वाला रहेगा। कमाई ठीक रहेगी, लेकिन खर्च भी धीरे-धीरे बढ़ सकते हैं। खासकर घर से जुड़े खर्च अचानक सामने आ सकते हैं। इसलिए शुरुआत से ही खर्च को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा। महीने के अंत में थोड़ी राहत मिल सकती है और कहीं अटका पैसा वापस आने की उम्मीद है। निवेश करने से पहले सोच-समझकर ही कदम उठाएं, किसी के कहने में आकर कहींं भी पैसा निवेश करने से बचें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल 29 मार्च- 4 अप्रैल 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल- सेहत के मामले में यह महीना ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन लापरवाही नह करें। काम की वजह से थकान और आलस बढ़ सकता है। अगर समय पर आराम नहीं किया तो शारीरिक परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान पर ध्यान दें। बाहर का खाना कम करें और समय पर भोजन करें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करेगी। अगर कोई पुरानी दिक्कत है तो उसे टालने की बजाय डॅाक्टर को दिखा लेना बेहतर रहेगा। महीने के आखिरी दिनों में स्थिति थोड़ी बेहतर महसूस होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष मासिक राशिफल: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 1 से 30 अप्रैल तक का समय?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 अप्रैल से बुध बदलेंगे नक्षत्र: वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए अच्छा समय
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!