Budh Nakshatra Parivartan 2026: Mercury Transit Effects on Rashifal, These Zodiac Signs May Benefit 1 अप्रैल से बुध बदलेंगे नक्षत्र: वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

1 अप्रैल से बुध बदलेंगे नक्षत्र: वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए अच्छा समय

Budh Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Mon, 30 March 2026 11:32 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
1 अप्रैल से बुध बदलेंगे नक्षत्र: वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए अच्छा समय

ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 1 अप्रैल 2026 से बुध ग्रह अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। इस बार बुध बृहस्पति के नक्षत्र पूर्व भाद्रपद में प्रवेश करेंगे और 13 अप्रैल तक इसी स्थिति में रहेंगे। इस दौरान कुछ राशियों के लिए हालात बेहतर हो सकते हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा-

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा राहत देने वाला माना जा सकता है। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है तो उसके वापस आने के संकेत बन सकते हैं। कामकाज के लिहाज से भी स्थिति ठीक रह सकती है। व्यापार करने वालों के लिए कोई नया मौका सामने आ सकता है।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए यह समय काम के मामले में बेहतर रह सकता है। ऑफिस में आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कुछ लोगों को प्रमोशन या सैलरी बढ़ने जैसी खबर भी मिल सकती है। लंबे समय से अटके काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। जो लोग नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, उनके लिए भी मौका बन सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह समय फैसले लेने के लिहाज से ठीक रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो इस समय प्लान बना सकते हैं। आपकी सोच साफ रहेगी और आप चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आय के नए रास्ते बन सकते हैं। सरकारी काम से जुड़े लोगों को भी कुछ राहत मिल सकती है।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संतुलन लेकर आएगा। पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है। पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं। घर में कोई अच्छा काम हो सकता है, जिससे माहौल ठीक रहेगा। वाहन या घर खरीदने का प्लान भी आगे बढ़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल राशिफल 2026: मेष, सिंह की चमकेगी किस्मत, वृषभ, कन्या को हो सकता है नुकसान

मकर राशि- मकर राशि वालों को इस समय फायदा मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कमाई में हल्का सुधार दिख सकता है। काम में जो रुकावट थी, वो धीरे-धीरे खत्म हो सकती है। घर में माहौल ठीक रहेगा, बात-बात पर तनाव नहीं रहेगा। कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। छोटी-छोटी जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। कुल मिलाकर हालात पहले से थोड़े बेहतर दिखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केतु नक्षत्र परिवर्तन 2026: दिसंबर तक इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र गोचर: वृषभ, मिथुन, तुला और मीन को लाभ, आय और सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!