Surya Grahan 2026 Chandra Grahan Kab Lagega Solar Eclipse in India Lunar Eclipse Date 2026 में कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, अभी से जान लें डेट और डिटेल्स, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, अभी से जान लें डेट और डिटेल्स

Surya Grahan 2026 Chandra Grahan : साल 2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। ग्रहण मान्य होने पर सूतक काल भी मान्य होगा। ग्रहण लगने पर किसी भी प्रकार का मंगल कार्य नहीं किया जाता है।

Sat, 22 Nov 2025 04:20 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, अभी से जान लें डेट और डिटेल्स

Surya Grahan 2026 Chandra Grahan Kab: कुछ ही दिनों में नए साल की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना गया है। साल 2026 में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण दोनों लगने वाले हैं। ग्रहण मान्य होने पर सूतक काल भी मान्य होगा। ग्रहण लगने पर किसी भी प्रकार का मंगल कार्य नहीं किया जाता है। इस दौरण विशेष तौर पर सावधानी भी बरती जाती है। आइए जानते हैं नए साल 2026 में कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण-

2026 में कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण, अभी से जान लें डेट और डिटेल्स

सूर्य ग्रहण 2026: हिन्दू पंचांग के मुताबिक, साल 2026 में कुल 4 ग्रहण लगने वाले हैं। नए साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 के दिन लगने वाला है। यह ग्रहण दोपहर में लगने वाला है, जो भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, गुरु की चाल से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, 2026 में भी होगा फायदा
ये भी पढ़ें:कल बदलेगी राहु-केतु की चाल, कुंभ समेत इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

चंद्र ग्रहण 2026: हिन्दू पंचांग के मुताबिक, साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 03 मार्च 2026 के दिन लगने वाला है। यह ग्रहण शाम में लगने वाला है, जो भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा।

न करें ये काम

जिन जगहों पर ग्रहण दिखेगा, वहां पर सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व लग जाएगा और चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले से शुरू हो जाएगा। सूतक काल में वृद्ध और बीमार लोगों को छोड़ कर भोजन आदि करने से बचें। ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को फल, सब्जी आदि काटने एवं नुकीली वस्तु के प्रयोग से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 23 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!