Number Horoscope Numerology 23 November 2025 Kal Ka Ank Rashifal by date of birth future Predictions Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 23 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 23 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Number Horoscope Numerology 23 November 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। 23 नवंबर को रविवार का दिन है। आज मूलांक 6 वालों का दिन शानदार रहने वाला है।

Sat, 22 Nov 2025 03:02 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Numerology, अंक राशिफल: 1 से 9 मूलांक वालों का 23 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

Horoscope Numerology 23 November 2025, अंक राशिफल: जिस तरह नाम के अनुसार राशियों के जरिए राशिफल का आंकलन किया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष में जन्मतिथि के अनुसार, अंक राशिफल का आंकलन किया जाता है। अपनी डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तिथि के जरिए भी आप दैनिक राशिफल जान सकते हैं। 23 नवंबर 2025 को रविवार का दिन है। आज मूलांक 6 वालों का दिन शानदार रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार जानें, मूलांक 1 से लेकर 9 तक का 23 नवंबर का दिन कैसा रहेगा-

1 से 9 मूलांक वालों का 23 नवंबर का दिन कैसा रहेगा?

मूलांक-1: 23 नवंबर के दिन मूलांक 1 वालों का दिन खास रहने वाला है। कोई अच्छी डील आने वाली है। पॉजिटिव सोच को अपनाएं। जब आपके मन में कोई बुरा विचार आए, तो इग्नोर करें। कभी-कभी उदास होना नॉर्मल है। किसी भी चुनौती से निपटने में आपकी स्किल्स काम आएंगी।

मूलांक-2: 23 नवंबर के दिन मूलांक 2 वालों का दिन रोमांटिक रहने वाला है। जश्न मनाने का दिन है। आपके पास कई बेहतरीन अवसर आने वाले हैं। आपने जो भी हासिल किया है, उस पर फोकस करें। पॉजिटिव बदलावों और आगे की योजना पर ध्यान केंद्रित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि, गुरु की चाल से इन 3 राशियों पर होगी धन वर्षा, 2026 में भी होगा फायदा

मूलांक-3: 23 नवंबर के दिन मूलांक 3 वालों का दिन बदलावों से भरपूर रहने वाला है। कुछ लोग आज काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। जीवन में चाहे कुछ भी हो, चीजें आपके लिए मन मुताबिक रहेंगी। दिन का आनंद उठाएं। पारिवारिक रिश्ते के फलने-फूलने की संभावना है।

मूलांक-4: 23 नवंबर के दिन मूलांक 4 वालों का दिन थोड़ा बिजी रहने वाला है। यह आपके जीवन में खुशी का समय है। आज आपनी प्रोफेशनल लाइफ में पहचान बनाने और अच्छी पोजीशन हासिल करने में सक्षम रहेंगे। भरोसा रखें कि सब कुछ समय के हिसाब से काम करेगा।

मूलांक-5: 23 नवंबर के दिन मूलांक 5 वालों का दिन प्रोडक्टिव रहने वाला है। संपत्ति का कोई मसला सुलझने की संभावना है। कुछ लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा के मामलें में कड़ी मेहनत करने का समय है। एक नया सफर आपका इंतजार कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल बदलेगी राहु-केतु की चाल, कुंभ समेत इन 3 राशियों को खूब होगा लाभ

मूलांक-6: 23 नवंबर के दिन मूलांक 6 वालों का दिन शानदार रहने वाला है। आज खूबसूरत दिन का आनंद लें। किसी से अच्छा सरप्राइज मिल सकता है। याद रखें कि पैसों को सही तरीके से मैनेज करना जरूरी है। आपके द्वारा शुरू किया गया व्यवसाय अच्छी सिचूऐशन में रहेगा।

मूलांक-7: 23 नवंबर के दिन मूलांक 7 वालों का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आपने जो हासिल किया है, उसके लिए खुद को शाबासी दें। अपनी क्षमता के अनुसार काम करने से इनाम मिलता है। पार्टनर के साथ बाहर जाने से आपका ध्यान कुछ जरूरी मामलों से हट सकता है।

मूलांक-8: 23 नवंबर के दिन मूलांक 8 वालों का दिन नॉर्मल रहने वाला है। मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। कुछ लोगों को कोई डील प्रॉफिट दिला सकती है। आपको अपना बैंक बैलेंस बढ़ाने के नए तरीके मिलेंगे। रिश्ते निभाना कभी-कभी मुश्किल महसूस हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शनि की पकड़ में रहेंगी ये राशियां, रहेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव

मूलांक-9: 23 नवंबर के दिन मूलांक 9 वालों का दिन थोड़ा हलचल भरा रहने वाला है। ज्यादा टेंशन न लें। अब कुछ नया करने का समय है। आज का दिन आपको समझने में मदद करेगा कि आप किन टॉक्सिक चीजों से छुटकारा पा चुके हैं। अपने ऊपर किसी भी चीज का ज्यादा दबाव न डालें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिसंबर में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें डेट व पूजा विधि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!