Saturn in pisces transit 2025 Shani Dhaiya on Kark and Vrishchik Rashi shani dhaiya effects on cancer and Scorpio मार्च 2025 में कर्क व वृश्चिक राशि से उतरेगी शनि ढैय्या, जानें वित्त, करियर, लव लाइफ व सेहत पर प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मार्च 2025 में कर्क व वृश्चिक राशि से उतरेगी शनि ढैय्या, जानें वित्त, करियर, लव लाइफ व सेहत पर प्रभाव

  • Shani Dhaiya 2025: शनि 29 मार्च 2025 को मीन राशि में गोचर करेंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या हट जाएगी। जानें शनि ढैय्या से मुक्ति मिलने पर कर्क व वृश्चिक राशि वालों को क्या मिलेंगे फल-

Mon, 6 Jan 2025 09:46 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
मार्च 2025 में कर्क व वृश्चिक राशि से उतरेगी शनि ढैय्या, जानें वित्त, करियर, लव लाइफ व सेहत पर प्रभाव

Shani Gochar 2025: शनि जब गोचर करते हैं तो कुछ राशियों पर शनि ढैय्या प्रारंभ होती है और कुछ राशि वालों को मुक्ति मिलती है। करीब ढाई साल बाद शनि मार्च 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मीन राशि में जाने से कर्क व वृश्चिक राशि वालों को शनि ढैय्या से राहत मिल जाएगी। शनि के मीन गोचर से सिंह व धनु राशि पर शनि ढैय्या प्रारंभ होगी। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से शनि ढैय्या से मुक्ति मिलने के बाद कर्क व वृश्चिक राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि पर 29 मार्च 2025 को शनि की आठवीं ढैय्या समाप्त हो जाएगी। शनि ढैय्या उतरने के बाद कर्क राशि वालों के अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। शत्रु परास्त होंगे। आर्थिक लाभ के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। अपनों का साथ मिलेगा। सेहत में सुधार होगा। मानसिक परेशानी भी दूर होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। पार्टनर के सहयोग से तरक्की मिल सकती है, चाहे आर्थिक या व्यावसायिक। कुल मिलाकर एक अच्छे समय का निर्माण होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि से हटने वाली है शनि की साढ़ेसाती, जानें शनि कैसे देंगे परिणाम

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि से 29 मार्च 2025 को शनि की चौथी ढैय्या समाप्त होगी। शनि ढैय्या उतरने के बाद वृश्चिक राशि वालों की सेहत में सुधार होगा। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। किसी नए व्यक्ति का जीवन में आगमन हो सकता है। शनि ढैय्या समाप्त होने के बाद आपका चीजों को लेकर जो भय था वो समाप्त हो जाएगा। मानसिक रूप से स्थिरता प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन का आवक बढ़ेगा। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सेहत पहले से अच्छी हो जाएगी। पार्टनर के साथ चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!