सूर्य का मेष राशि में गोचर, 14 अप्रैल से नौकरी पर क्या पड़ेगा असर? सारा खेल बिगाड़ सकती है आपकी ये छोटी सी गलती
14 अप्रैल से सूर्य राशिचक्र की उच्च राषि मेष में प्रवेश करने वाला है। ऐसे में लोगों को प्रोफेशनल लाइफ में काफी हलचल देखने को मिलेगी। ये हलचल पॉजिटिव होगी या फिर नेगेटिव? आइए गहराई से समझते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी सूर्य अपनी स्थिति बदलता है तो इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हर एक राशि और नक्षत्र में बारी-बारी से सूर्य का गोचर यानी स्थान परिवर्तन होता है। जल्द ही सूर्य ज्योतिष शास्त्र में उच्च माने जाने वाली राशि मेष में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर 14 अप्रैल से होने वाला है। यहां पर सूर्य की उपस्थिति 15 मई तक होगी।
ज्योतिषीय गणना के हिसाब से इस समय कॉन्फिडेंस और लीडरशिप से जुड़े फैसले काफी अहम होंगे। इस गोचर का असर खास तौर पर प्रोफेशनल लाइफ में ही देखने को मिल सकता है। इस टाइम पीरियड में लोग अलग-अलग अनुभव से गुजरेंगे। कुछ लोगों को काम को करने के लिए या फिर लक्ष्य प्राप्ति के लिए नई एनर्जी महसूस होगी। तो वहीं कई लोगों को अपने काम के प्रति क्लैरिटी मिलती नजर आएगी। आइए जानते हैं कि इस गोचर से करियर में क्या-क्या बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
सूर्य गोचर से करियर में होंगे ये बदलाव-
प्रोफेशनल लाइफ में बढ़ सकती है जिम्मेदारी
सूर्य को हमेशा से अधिकार और जिम्मेदारी का कारक माना जाता है। ऐसे में कई लोगों के लिए आने वाले समय में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कुछ को ऑफिस में नया काम मिल सकता है या फिर किसी को बड़े प्रोजेक्ट को संभालने का मौका मिलेगा। सूर्य की बदलती स्थिति कई लोगों को प्रमोशन भी दिलवाएगी। जो लोग इस दौरान मन लगाकर काम करेंगे उनके काम की तारीफ भी होगी। ऐसे में आगे बढ़ने के लिए अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।
नई नौकरी की संभावना
जो लोग लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अब सफलता मिल सकती है। सूर्य गोचर वाला समय उन लोगों के लिए सही माना जा सकता है जो नौकरी बदलना चाह रहे है या फिर नई शुरुआत के बारे में सोच रहे हैं। इस बीच कई लोगों का मन बन सकता है कि नई नौकरी की तलाश की जाए ताकि अच्छी ग्रोथ मिल सके। कइयों को सूर्य की एनर्जी के चलते सफलता भी मिलेगी। जो लोग किसी नए काम में हाथ आजमाना चाहते हैं, वो भी इस दौरान रिस्क ले सकते हैं। जिन लोगों का काम लंबे समय से रुका हुआ है, उन्हें इस बीच अच्छी न्यूज मिलने की संभावना है और धीरे-धीरे काम भी आगे बढ़ सकता है।
लीडरशिप स्किल होगी मजबूत
सूर्य ऐसा ग्रह है जो कॉन्फिडेंस लेवल को बूस्ट अप करता है। ऐसी स्थिति में रिस्क लेने में भी डर नहीं लगता है और काफी हद तक सफलता भी मिलती है क्योंकि इस दौरान आप अपने फैसलों पर ना सिर्फ भरोसा करते हैं बल्कि आपके अंदर इतनी एनर्जी होती है कि आप किसी भी हालत में लक्ष्म को हासिल करना ही चाहते हैं। ऐसी स्थिति में सफलता के मिलने के चांस और भी बढ़ जाते हैं। इस दौरान टीम लीड्स को काम में आसानी महसूस हो सकती है। टीम को संभालने या फिर किसी भी जिम्मेदारी को ये लोग आसानी से पूरा कर लेंगे। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय अच्छा माना जा रहा है।
इस सूर्य गोचर के दौरान ना करें गलती
ज्योतिषीय रूप से यही सलाह दी जाती है कि सूर्य के गोचर के वक्त एनर्जी बढ़ती है तो गुस्सा और जल्दबाजी वाली स्थिति भी बढ़ने लगती है। ऐसे में धैर्य को बनाए रखने की जरूरत होती है। प्रोफेशनल लोगों को यही सलाह दी जा सकती है कि ऑफिस में इस दौरान किसी से भी बहसबाजी करने से बचें। सोच-समझकर और ठंडे दिमाग से जितना काम लिया जाएगा, रिजल्ट उतना ही बेहतर मिलेगा।
सूर्य गोचर के दौरान करें ये 2 उपाय
1. सूर्यदेव को दें अर्घ्य
होने जा रहे इस सूर्य गोचर के दौरान आप रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। नियमित रूप से ऐसा किया जाए तो मन लक्ष्य की ओर ही फोकस रहेगा। साथ ही इससे कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता है और हर चीज में क्लैरिटी भी मिलती है।
2. करें गायत्री मंत्र का पाठ
इस दौरान आप रोजाना गायत्री मंत्र का पाठ भी कर सकते हैं। अगर ऐसा संभव ना हो तो आप हर रविवार के दिन ऐसा कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में रविवार का दिन भगवान शिव के साथ-साथ सूर्यदेव की पूजा को समर्पित माना जाता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन