सूर्य का कुंभ राशि में गोचर राहु के साथ युति से बढ़ेंगे चैलेंज, जानें क्या सावधानी, क्या असर ?
सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में जाएंगे। सूर्य का कुंभ राशि में जाना थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी का कारण है सूर्य का राहु के साथ मिलना। सूर्य अपने पुत्र की राशि में जा रहे हैं, इस राशि में पहले से राहु विराजमान हैं।

सूर्य 13 फरवरी को कुंभ राशि में जाएंगे। सूर्य का कुंभ राशि में जाना थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है, लेकिन सबसे अधिक परेशानी का कारण है सूर्य का राहु के साथ मिलना। सूर्य अपने पुत्र की राशि में जा रहे हैं, इस राशि में पहले से राहु विराजमान हैं। अभी की बात करें तो सूर्य अभी मकर राशि में विराजमान है। सूर्य का शनि की कुंभ राशि में जाना कई राशियों के लिए परेशानी का कारण बनेगा।यहां हम आपको बताएंगे कि इसका असर कहां होगा और शुरू की 6 राशियों मेष से लेकर कन्या तक राशियों की लाइफ में क्या बदलाव आएंगे-
सूर्य गोचर का कहां कैसा असर
ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार सूर्य का परिवर्तन जो कुंभ राशि में हो रहा है, यह परिवर्तन जनमानस के लिए थोड़ा मध्यम है क्योंकि सूर्य राहु के साथ संयोग करेगा और वहां पर बैठा हुआ बुध भी संयोग में आएगा। तो यह सरकारी तंत्र के लिए खराब समय है, राजनीतिक लेवल पर बहुत अच्छी स्थिति नहीं है, इसका असर दुनिया भर में भी हो रहा है। पिता के स्वास्थ्य के लिए, संतान के लिए, राजनीतिक स्थिति के लिए, सरकारी स्थिति के लिए और थोड़ा सा मानसिक स्थिति के लिए यह प्रॉब्लमैटिक टाइम रहेगा। कोई बड़ी बीमारी जैसी बात नहीं सामने आएगी, क्योंकि मंगल की स्थिति अभी भी उच्च की बनी हुई है।
सूर्य और राहु के कुंभ राशि में एक साथ होने पर मेष से कन्या राशि क्या बरतें सावधानी और क्या होगा असर
ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मेष राशि वालों के लिए राहु और सूर्य की जोड़ी का इनकम पर अच्छा खासा असर होगा। इनकम कम भी होगी और बढ़ेगी भी। इनकम में उतार-चढ़ाव बने रहने की स्थिति है, इसलिए सावधान रहें। वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ा सा कोर्ट-कचहरी से बचना ही अच्छा रहेगा, इस सलाह को मानें। मिथुन राशि को इस गोचर के कारण मान-अपमान और फिलहाल यात्रा से बचना चाहिए। कर्क राशि वालों के लिए अत्यंत खराब समय रहेगा, बहुत बचके पार करना होगा आपको, खास सावधानी बरतें।कन्या राशि वालों के लिए शत्रुओं पर दबाव बनेगा लेकिन स्वास्थ्य की परेशानी हो सकती है।
राहु और सूर्य की युति कैसी होती है?
ज्योतिष में राहु को सबसे शक्तिशाली ग्रह क्यों माना जाता है। राहु छाया ग्रह हैं, यह शुभ है को तो आपके अर्श पर और खराब है तो फर्श पर ला सकता है। राहु, अपनी स्थिति के आधार पर अचानक लाभ करा सकता है, अचानक ऐसे बदलाव लाता हैं, जो आपके लिए चैलेंज ला सकते हैं। राहु-सूर्य की युति परेशानी लाती है। इसमें अहंकार, भ्रम और जीवन में अचानक आने वाली बाधाओं को बढ़ा देती है। इससे रिश्ते, करियर और हेल्थ प्रभावित हो सकते हैं। इस अवधि के दौरान जागरूकता, उपाय आपकी मदद करते हैं।




साइन इन