shani nakshtra gochar in may 2026 is big and shani vakri in july know shani sadesati zodiac horoscope rashifal in hindi शनि के ये दो गोचर आने वाले 5 महीनों में कई राशियों पर डालेंगे असर, जानें साढ़ेसाती की राशियों को कैसे होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि के ये दो गोचर आने वाले 5 महीनों में कई राशियों पर डालेंगे असर, जानें साढ़ेसाती की राशियों को कैसे होगा लाभ

shani nakshtra parivartan 2026: shani nakshtra parivartan 2026: शनि के दो गोचर आने वाले 5 महीनों में कई राशियों पर प्रभाव डालने वाले हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए इससे लाभ के योग बनेंगे। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती के लिए कैसी स्थिति रहेगी वो भी जानें

Fri, 30 Jan 2026 10:38 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
शनि के ये दो गोचर आने वाले 5 महीनों में कई राशियों पर डालेंगे असर, जानें साढ़ेसाती की राशियों को कैसे होगा लाभ

shani nakshtra parivartan 2026: शनि के दो गोचर आने वाले 5 महीनों में कई राशियों पर प्रभाव डालने वाले हैं। शनि के गोचर बहुत बड़े हैं, इनमें शनि का नक्षत्र गोचर और शनि का वक्री होना है। आइए जानते हैं साल 2026 में शनि के ये गोचर कैसे विभिन्न राशियों को प्रभावित करते हैं। ऐसे में कई राशियों के लिए इससे लाभ के योग बनेंगे। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती के लिए कैसी स्थिति रहेगी वो भी जानें

शनि नक्षत्र गोचर साल 2026 में कब होगा?
इस साल शनि का नक्षत्र गोचर मई में होगा। इससे पहले बीच-बीच में पद नक्षत्र का बदलाव होता है, लेकिन शनि 17 मई को रेवती नक्षत्र में जाएंगे। शनि का यह बदलाव बहुत खास होगा, क्योंकि इससे कई राशियों के लिएलाभ के योग बनेंगे। आपको बता दें कि शनि और बुध की युति बनेगी। क्योंकि रेवती का स्वामी बुध है।

शनि साल 2026 में कब होंगे वक्री

इस साल शनि वक्री हो रहे हैं। अभी की बात करें तो शनि मार्गी हैं। अब जुलाई 2026 में शनि मीन राशि में रहते हुए वक्री होंगे। शनि कुल 138 दिनों तक वक्री रहेंगे। शनि की इस चाल से कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। शनि इसके बाद दिसंबर में मार्गी होंगे। अब जानते हैं। कि इन दोनों स्थति से किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा।

शनि की साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए कैसा रहेगा समय

शनि कुंभ राशि के स्वामी है, और इस पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में इस राशि पर शनि के गोचर और वक्री होने का असर होगा। आपकी वाणी से आपको लाभ होगा,क्योंकि बुध के नक्षत्र में आज जा रहा है। वाणी से आप लाभ कमा सकते हैं, इसके अलावा आपके लिए आपको इस समय सच्चाई और ईमानदारी से बिजनेस में पैसा लगाना चाहिए, ऐसे में आपके लिए लाभ के योग बन रहे हैं। हेल्थ को देखते हुए दिक्कतें आ सकती हैं, जैसे आंखों, दांतों से जुड़ी ऐसे में थोड़ा ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर शनि की राशि में किन राशियों को देगा लाभ, सूर्य को कैसे करें मजबूत
ये भी पढ़ें:30 सालों बाद शनि मीन राशि में होंगे अस्त, शनि का अस्त होना इन राशियों के लिए शुभ

मीन राशि वालों को पिछले बातों से सबक लेना चाहिए और सीखना चाहिए कि क्या चीज सही है और क्या गलत। इस समय नौकरी से आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि आप मेहनत कर रहे हैं। इस बदलाव से आपको नौकरी से सीधा लाभ होगा। आपको लव रिलेशनशिप में थोड़ी मेहनत करनी होगी, वहां रिश्ते इंप्रूव करने होंगे।

शनि मेष राशि वालों के लिए अच्छा करेंगे। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा, इससे फाइनेंशियल तौर पर आप लाभ पाएंगे। आप अगर किसी एमएनसी में काम करते हैं, तो आपके लिए बहुत मौके आएंगे, जहां आप लाभ पा सकते हैं। लवलाइफ में थोड़ा संभालना होगा। शनिदेव से जुड़े सवाल

1. शनि 2026 में किस राशि में रहेंगे?

शनि 2025 में मीन राशि में आए थे, और साल 2026 में भी शनि मीन राशि में ही रहेगें। शनि का गोचर अब साल 2027 में मेष राशि में होगा।

2. शनि की राशि कौन सी है?

शनि मकर और कुंभ राशि का स्वामी है।

3. शनि की राशि में अभी कौन हैं?

शनि की राशि कुंभ में अभी राहु बैठें हैं।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!