बुध के कुंभ गोचर से राहु, बुध, शनि होंगे कुंभ राशि में एक साथ, जानें इसका कुंभ राशि पर क्या खास होगा असर
Budh gochar kumbh rashi: बुध का गोचर शनि की कुंभ राशि में हो रहा है। ऐसे में राहु, शनि और बुध एक साथ आ जाएंगे। इन तीनों के एक साथ में आने से कुंभ राशि पर क्या होगा असर यहा जानें

Budh gochar kumbh rashi: बुध का गोचर शनि की कुंभ राशि में हो रहा है। ऐसे में राहु, शनि और बुध एक साथ आ जाएंगे। 3 फरवरी को कुंभराशि में राहु, बुध और शनि की युति बन रही है। इनमें राहु और शनि की युति अच्छी नहीं कही जाती है। ऐसा कहा जाता है कि राहु और शनि आपस में शत्रु राशियां हैं। बुध और राहु दोनों अब शनि की कुंभ राशि में मिलेंगे। इन दोनों के मिलने से कई राशियों के लिए दिक्कतें शुरू होंगीं। यहां हम बताएंगे कि इन तीनों ग्रहों का एक राशि पर आने से कुंभ राशि पर क्या होगा असर यहा जानें
राहु के कारण क्या होगी दिक्कत,इसके प्रभाव को समझें
राहु एक छाया ग्रह है, राहु केतु में एक को धड़ और एक को नीचे का हिस्सा कहा जाता है। राहु अपने अशुभ प्रभावों के कारण जाना जाता है। इस ग्रह के कारण आप आलसी होते हैं, आपके काम में देरी होती है और आपके काम में परेशानियां आती हैं। राहु आपके मस्तिष्क पर असर डालता है, ऐसा कहा जाता है कि इससे कंफ्यूजन की स्थिति बनती , व्यक्ति डिप्रेशन में चला जाता है। अगर राहु आपके अच्छे भाव में बैठा है, तो आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको सम्मान और समाज में प्रसिद्धि मिलेगी। राहु का बुध, शुक्र और शनि के साथ अच्छा प्रभाव होता है। राहु से प्रभावित लोगों को राहु के गुस्से और लड़ाई के प्रभावों को कम करने के लिए चंदन लगा नीला धागा पहनना चाहिए। जब भी दिन में राहुकाल हो, तो आपको इस समय मे आपको मेडिटेशन करनी चाहिए। अमावस्या के दिन पानी और नारियल का दान मंदिर में करें।
जानें कुंभ राशि पर क्या होगा असर
अब राहु शनि की कुंभ राशि में हैं। ऐसे में ओवरऑल शनि की कुंभ राशि के लिए सब कुछ अच्छा नहीं है। ऐसे में 3 फरवरी को बुध भी इसमें आ जाएगा, तो परेशानियों का नया दौर शुरू होगा, ना सिर्फ कुंभ के लिए बल्कि दूसरी राशियों के लिए भी। कुंभ राशि वालों के पास पैसा आएगा, लेकिन आपको नुकसान भी हो सकता है, अगर आपने ध्यान नहीं दिया। अगर राहु आपकी लाइफ में अशुभ भाव में बैठा है, तो ऐसे कुंभ राशि के लोग गलत रास्ते पर जा सकते हैं, ये स्थिति हर इंसान के लिए अलग-अलग हो सकती है। लोग शार्टकट से पैसा कमाना चाहेंगे। आपको बाद में अपने फैसले पर पछतावा भी हो सकता है, जो बुध के कारण होगा, इसलिए अपने फैसले अच्छे से रिसर्च करके और आगे के बारे में सोच लेने होंगे। इस दौरान कुंभ राशि वालें किसी भ्रम में रहेंगे, आपको वास्तविकता और कल्पना दोनों में अंतर समझ नहीं आएगा, इसलिए पूरे होश में रहकर काम करें।
राहु किस देवता से डरता है?
राहु, काल भैरव भगवान शिव और मां दुर्गा से डरता है।
राहु किस पर असर डालता है?
राहु आपके मस्तिष्क पर असर डालता है, आप गलत फैसले लेते हैं, मति भ्रम हो जाती है।
राहु कब परेशान करता है?
जब राहु सूर्य, चंद्रमा, गुरु, शनि, या शुक्र ग्रहों के साथ युति करता है, तो दिक्कत करता है।
राहु अच्छा होता है, तो क्या करता है?
राहु अच्छा होता है, तो आपको रातों रात प्रसिद्ध करा देता है।




साइन इन