surya gochar kumbh rashi 13 february 2026 which zodiac effected rashifal in hindi Surya gochar February: सूर्य कुंभ राशि में, राहु-सूर्य की युति भी, किसका चमकेगा भाग्य, कुंभ संक्रांति में क्या करें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya gochar February: सूर्य कुंभ राशि में, राहु-सूर्य की युति भी, किसका चमकेगा भाग्य, कुंभ संक्रांति में क्या करें

surya gochar kumbh rashi: सूर्य का गोचर शनि की कुंभ राशि में होने जा रहा है। सूर्य अभी भी शनि की मकर राशि में हैं और आगे भी शनि की कुंभ राशि में जा रहे हैं। शनि की कुंभ राशि में जाने के अलावा सूर्य यहां राहु से भी मिलेंगे।

Sun, 8 Feb 2026 06:55 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya gochar February: सूर्य कुंभ राशि में, राहु-सूर्य की युति भी, किसका चमकेगा भाग्य, कुंभ संक्रांति में क्या  करें

सूर्य का गोचर शनि की कुंभ राशि में होने जा रहा है। सूर्य अभी भी शनि की मकर राशि में हैं और आगे भी शनि की कुंभ राशि में जा रहे हैं। शनि की कुंभ राशि में जाने के अलावा सूर्य यहां राहु से भी मिलेंगे। क्योंकि राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं, इसके अलावा कुंभ वालों पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। ऐसे में 13 फरवरी को सूर्य कुंभ संक्रांति करेंगे। सूर्य की हर संक्रांति खास मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य की संक्रांति बहुत खास होती है। सूर्य हर राशि में एक महीने रहते हैं और साल में हर राशि में विचरण करते हैं। सूर्य की संक्रांति दान पुण्य के हिसाब से भी खास मानी जाती है।

सूर्य का गोचर मेष और वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि के लिए भी लाभ के योग हैं, लेकिन मेष राशि वालों को सतर्क रहना होगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए समय बलवान रहेगा। भाग्यवश आपके काम बनेंगे, आपको लाभ होगा, बिजनेस में और नौकरी में आपकी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आपको समाज में किसी काम के अवार्ड भी दिया जा सकता है। इसलिए आपको इस संक्रांति से लाभ मिलेगा।

सूर्य का गोचर मिथुन राशि के लिए कैसा रहेगा?

इससे मिथुन राशि वालों के लिए लाभ के योग बनेंगे। आपका भाग्य साथ देगा। आपके लिए एक से बढ़कर एक योग बनेंगे। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। आत्मविश्वास के कारण नौकरी की परेशानियां भी कम होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर कुंभ राशि से पहले सूर्य का यह परिवर्तन बहुत खास, किनके लिए अच्छा?
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि के बाद बुध 7 फरवरी से भी राहु के साथ, जानें किन राशियों को होगा लाभ

सूर्य का गोचर धनु राशि के लिए कैसा रहेगा?

सूर्य का गोचर धनु राशि वालों के लिए अच्छे योग लाएगा। आपके लिए अच्छा समय होगा, आपको जो काम पहले से नहीं चल रहे हैं, वो इस समय चलेंगे। आपको पहले का निवेश अच्छे रिटर्न देगा। ऑफिस से लेकर लवलाइफ में आपको लाभ होने के योग हैं?

कुंभ संक्रांति पर क्या करें

सूर्य जिस दिन राशि बदलते हैं, उसे संक्रांति कहते हैं, इनमें मकर संक्रांति बहुत खास होती है, लेकिन सूर्य की हर संक्रांति पर दान और पुण्य करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस जो भी दान किया जाता है, उसका कई गुना फल मिलता है। इसके अलावा इस दिन पितरों के लिए भी दान और पुण्य किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन गुड़ और तिल का दान करना चाहिए, इससे सूर्य आपकी राशि में भी मजबूत होते हैं। सूर्य को इस दिन गुड़ डालकर जल चढ़ाना चाहिए। इससे लाभ होता है। इसके अलावा इस दिन तांबे के बर्तन का दान करना चाहिए। वैसे को सूर्य को मजबूत करने के लिए तांबे का बर्तन हर रविवार को दान करना आपकी कुंडली में सूर्य को मजबूत करता है। इसके अलावा लाल कपड़े का दान करना चाहिए और गेहूं का दान भी उत्तम माना गया है। इस प्रकार सूर्य संक्रांति पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण और दान करने के लिए बहुत अच्छा मौका है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!