Horoscope surya kumbh rashi gochar before surya nakshtra parivartan these zodiac get benefite Rashifal in hindi सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से पहले सूर्य का यह परिवर्तन बहुत खास, इन राशियों के लिए अच्छा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से पहले सूर्य का यह परिवर्तन बहुत खास, इन राशियों के लिए अच्छा समय

surya kumbh rashi gochar: सूर्य का आज नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। सूर्य मंगल के स्वामी वाले धनिष्ठा नक्षत्र में जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। 

Fri, 6 Feb 2026 11:57 AMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से पहले सूर्य का यह परिवर्तन बहुत खास, इन राशियों के लिए अच्छा समय

surya kumbh rashi gochar: सूर्य का आज नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। सूर्य मंगल के स्वामी वाले धनिष्ठा नक्षत्र में जाएंगे। सूर्य के इस गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। सूर्य की राशि की बात की जाए तो सूर्य अभी मकर राशि में हैं, 13 फरवरी को सूर्य शनि की कुंभ राशि में जाएगें। सूर्य का यह शनि की कुंभ राशि में जाना भी बहुत खास होगा, क्योंकि इसमें राहु पहले से बैठे हैं और यहां राहुऔर सूर्य की युति बनेगी। इससे पहले सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में सूर्य जा रहे हैं। सूर्य के धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश हो रहा है। आज 6 फरवरी को सूर्य धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं।यानी धन और यश दिलाने वाले इस नक्षत्र में प्रवेश करने से कई राशियों को लाभ होगा। कई राशियों के लिए सूर्य की एनर्जी आपको मिलेगी। आपके लिए अधिक से अधिक लाभ के योग बनेंगे।

सूर्य नक्षत्र गोचर से मेष राशि को क्या लाभ

मेष राशि वालों को इस योग से लाभ होगा, सम्मान में मान सम्मान आपको मिल सकता है, प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं। इसलिए आपके लिए लाभ के योग हैं। इसे आप भविष्य में आगे बढ़ने का स्टेप कह सकते हैं।

सूर्य नक्षत्र गोचर से मकर राशि को क्या लाभ

मकर राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास हो रहा है। आपके लिए हायर एजुकेशन और यात्रा में अच्छा खासा लाभ होने वाला है। इसके अलावा मेंटली आप जो प्रेशर झेल रहे हैं, तो कम होगा। आपका प्रोफेशनल और पर्सनल तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य कुंभ गोचर और राहु के साथ युति से बढ़ेंगे चैलेंज, क्या सावधानी, क्या असर ?
ये भी पढ़ें:शनि की कुंभ राशि में जाने के बाद शुक्र होंगे उदय, इन 3 राशियों के लिए लाभकारी

सूर्य नक्षत्र गोचर से तुला राशि को क्या लाभ

तुला राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर फायदेमंद साबित होगा। परिवार में आपके लिए दिक्कतें कम होंगी। पिता से संबंध अच्छे होंगे। ऑफिस में भी नौकरी में किसी काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।मार्च में इस राशि वालों के अनचाहे खर्च हो सकते हैं।

कैसे होते हैं धनिष्ठा नक्षत्र में जन्में लोग?

धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी मंगल हैें। जो लोग जन्म लेते हैं, वो लोग आर्टिस्टिक वाले होते हैं। इस नक्षत्र के लोगों को कला की कद्र करनी आती है, वे कला के प्रशंसक होते हैं। ये लोग क्रिएटिव होते हैं और लीडरशिप में भी ये लोग आगे बढ़ते हैं। धनिष्ठा नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग दूसरों की अपेक्षा जल्दी सफलता पाते हैं, इसलिए इसे धनिष्ठा नक्षत्र का कहते है धन और यक्ष दिलाते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!