कुंभ राशि के बाद बुध 7 फरवरी से भी राहु के साथ, जानें किन राशियों को होगा लाभ, राहु कैसे डालेगा प्रभाव
बुध अभी कुंभ राशि में गए हैं और अब 7 फरवरी को बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा। बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास रहेगा, क्योंकि बुध राहु के नक्षत्र में जा रहे हैं। बुध के राहु के नक्षत्र में जाने से कई राशियों के लिए दिक्कतें होगीं,

बुध अभी कुंभ राशि में गए हैं और अब 7 फरवरी को बुध का नक्षत्र परिवर्तन होगा। बुध का नक्षत्र परिवर्तन बहुत खास रहेगा, क्योंकि बुध राहु के नक्षत्र में जा रहे हैं। बुध के राहु के नक्षत्र में जाने से कई राशियों के लिए दिक्कतें होगीं, तो कई राशियों के लिए शुभ भी रहेंगे। राहु इस नक्षत्र में सिर्फ 15 फरवरी तक रहेंगे, इसके बाद राहु पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में जाएंगे। वैसे आपको बता दें कि बुध अभी कुंभ राशि में ही रहेंगे और अप्रैल में राशि परिवर्तन करेंगे। इस प्रकार बुध के इस महीने 3 परिवर्तन हुए हैं, इनमें दो नक्षत्र गोचर और एक राशि परिवर्तन है। अब मीन राशि में 10 अप्रैल को बुध प्रवेश करेगें। इससे कई राशियों के लिए लाभ के योग बनेंगे। इस तरह बुध की राहु के साथ डबल युति बन रही है, एक तरफ बुध शनि की कुंभ राशि में हैं और राहु भी वहां पहले से हैं, वहीं दूसरा अब बुध राहु के नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में ये डबल संयोग किन राशियों के लिए क्या परिवर्तन लाएगा।
बुध के नक्षत्र गोचर का किन राशियों पर होगा असर, राहु के डबल वार से
ऐसे में लोग नौकरी को लेकर अच्छे फैसले ले सकते हैं। आपके लिए नए निर्णय लेने का समय है, इसलिए ध्यान रखें कि जो फैसले ले रहे हैं, उनका आगे क्या परिणाम मिलेगा। आपको खास तौर पर शिक्षा के एरिया में आपके लिए अच्छा संयोग बन रहा है। आपको सीनियर्स से बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन इसकी जवाबदेही के लिए भी तैयार रहें।
कुंभ राशि के लोगों की सोच में कुछ बदलाव आ सकता है। आपको निवेश से भी इस दौरान लाभ हो सकता है, लेकिन इसमें बहुत अधिक वृद्धि नहीं होगी। आपके लिए एक के बाद एक अच्छे ऑफर खरीददारी के लिए आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने विवेक से परख फैसले लेने हैं।
मकर राशि वालों के लिए धन लाभ के योग अचानक से बन सकते हैं। आपकी इनकम का ग्राफ इससे बढ़ जाएगा, लेकिन आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आपको हेल्थ और फाइनेंस दोनों में खास ध्यान देना होगा।
राहु किसका कारक है और आप पर किस तरह प्रभाव डालता है?
राहु को छाया ग्रह कहते हैं। अगर राहु आपकी लाइफ में सही नहीं है, तो आपको पर्सनल लाइफ, बेईमानी, गलतफहमी और शादीशुदा लाइफ से जुड़े कई मामलों का सामना करना पड़ सकता है। बुढ़ापे की बीमारी, शराब पीने का आदी. जिद्दी, स्मोकिंग, गुस्सा, स्किन इंफेक्शन आदि। राहु बुध के साथ फ्रेंडली होता है और शनि के साथ भी बहुत अधिक दिक्कतें नहीं करता है। किसी की लाइफ में 42 साल में राहु मिच्योर होता है।
बुध के फरवरी में नक्षत्र और ग्रह गोचर
फरवरी 7, 2026, शतभिषा शनिवार को 12:02 पी एम बजे
पूर्व भाद्रपद 25 फरवरी 15, 2026, रविवार को 05:07 पी एम बजे
कुम्भ फरवरी 3, 2026, मंगलवार को 05:24 पी एम बजे




साइन इन