SURYA GOCHAR IN KUMBH RASHI 2026 SHANI KI RASHI MEIN SURYA GOCHAR 13 FEBRUARY 2026 LUCKY ZODIACS शनि की राशि कुंभ में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की राशि कुंभ में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

SURYA GOCHAR IN KUMBH RASHI 2026: सूर्य का गोचर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालता है। जल्द ही शनि कि राशि में सूर्य एंटर करेंगे। सूर्य की इस बदलती चाल से जीवन में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं।

Wed, 21 Jan 2026 09:19 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की राशि कुंभ में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

SURYA GOCHAR IN KUMBH RASHI 2026: ग्रहों के राजा सूर्य इस समय मकर राशि में बैठे हुए हैं। सूर्य का गोचर महीने में एक बार ही होता है। सूर्य पिता, शक्ति, सम्मान, कॉन्फिडेंस और लीडरशिप के कारक माने जाते हैं। सूर्य का गोचर मेष राशि से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालता है। सूर्य की बदलती चाल से जीवन में बड़े बदलाव भी हो सकते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी के दिन शनि की कुंभ राशि में सूर्य प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का गोचर शनि की राशि कुंभ में होने से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आइए जानते हैं सूर्य का ये राशि परिवर्तन किन राशियों की किस्मत चमका सकता है-

शनि की राशि कुंभ में होगा ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

मेष राशि

सूर्य का गोचर शनि की राशि कुंभ में होना मेष राशि वालों के लिए बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है।

  • आय में वृद्धि होने की संभावना है।
  • जॉब कर रहे लोगों को अच्छा बोनस मिल सकता है।
  • व्यापारियों के लिए दिन बेहद ही सुखद माना जा रहा है।
  • सेहत और धन के मामले में भाग्यशाली रहने वाले हैं।
  • पूरी श्रद्धा के साथ सूर्य की पूजा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल से 10 दिन तक इन राशियों की चांदी ही चांदी, शुक्र गोचर चंद्र के नक्षत्र में
ये भी पढ़ें:30 साल बाद शनि-सूर्य आएंगे एक साथ, इन 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर शनि की राशि में होना फायदेमंद माना जा रहा है।

  • आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
  • सूर्य की कृपा से सुख-समृद्धि का आगमन होगा।
  • आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।
  • व्यापारियों के लिए दिन समृद्धि वाला माना जा रहा है।

धनु राशि

सूर्य का गोचर शनि की राशि कुंभ में होना धनु राशि के लोगों के लिए बेहद ही खास रहने वाला है।

  • आपको अपने किसी प्रिय परिजन या दोस्त से कोई उपहार मिल सकता है।
  • नौकरी करने वालों का भाग्य साथ देगा।
  • सेहत अच्छी रहेगी।
  • वहीं, व्यापारियों को कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल बाद गुरु होंगे मार्गी, इन 3 राशियों की बढ़ेगी धन-दौलत
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 21 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!