आज से 6 फरवरी तक सूर्य गोचर चंद्र के नक्षत्र में, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन
Surya Gochar Horoscope Sun Transit in Moon constellation: ग्रहों के राजा सूर्य ने उत्तराषाढा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र में गोचर किया है। चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।

Surya Gochar Horoscope Sun Transit 2026: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। आज के दिन सूर्य ने अपनी चाल में बदलाव किया है। इस समय मकर राशि में सूर्य विराजमान हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 जनवरी को 10 बजकर 56 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य ने उत्तराषाढा नक्षत्र से श्रवण नक्षत्र में गोचर किया है। श्रवण नक्षत्र के स्वामी चंद्र ग्रह माने जाते हैं। चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायक नहीं माना जा रहा है। 6 फरवरी की दोपहर सूर्य का ये नक्षत्र परिवर्तन समाप्त होगा। इससे कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
आज से 6 फरवरी तक सूर्य गोचर चंद्र के नक्षत्र में, इन राशियों की बढ़ेगी टेंशन
सिंह राशि
चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य का गोचर होना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।
- इस राशि के लोगों को सावधानी से निवेश करने की सलाह दी जाती है।
- जीवनसाथी के साथ नोक-झोक होने की संभावना है।
- बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
- वहीं, खर्च भी बढ़ेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों को चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य के गोचर होने से जीवन में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- नौकरी पेशा लोगों को अपने बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
- वहीं, बिजनेस के क्षेत्र में यह समय निवेश करने के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है।
- घर में क्लेश का माहौल बन सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को चंद्रमा के नक्षत्र में सूर्य के गोचर होने पर समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।
- कार्य क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दर्शाने में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
- बनायी गयी योजनाएं फेल होती हुई नजर आ सकती हैं।
- वहीं, घर की भी सुख-शांति छिन सकती है।
- यात्रा करने के लिए भी यह समय अच्छा नहीं माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन