Surya Gochar 2026 Mithun rashi mein 15 June se in rashi walo ke paas aayega paisa sun transit 15 जून से इन 4 राशियों को नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, सूर्य का मिथुन गोचर करेगा कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 जून से इन 4 राशियों को नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, सूर्य का मिथुन गोचर करेगा कमाल

Sun Transit in Gemini Horoscope: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को होगा खूब लाभ, जानें इनके बारे में।

Tue, 2 June 2026 04:10 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
15 जून से इन 4 राशियों को नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, सूर्य का मिथुन गोचर करेगा कमाल

Surya Gochar 15 June 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इस समय सूर्य वृषभ राशि के गोचर में हैं और जून में मिथुन राशि में आएंगे। सूर्य का मिथुन गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो इसे 'संक्रांति' कहा जाता है। 15 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मिथुन गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलेगा। सूर्य को आत्मा, पिता व साहस का कारक माना गया है। सूर्य के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की के साथ आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इन राशियों की स्वास्थ्य समस्याएं खत्म हो सकती हैं।

जानें सूर्य के मिथुन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- मेष राशि के लिए सूर्य गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप प्रभावशाली फैसले लेने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। रिश्तों में सुधार होगा और आपकी मानसिक स्थिति मजबूत होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। सूर्य के शुभ प्रभाव से आप भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। अपनों का सहयोग किसी कार्य में सफलता दिला सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि ढैय्या से पीड़ित सिंह और धनु राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर?

2. मिथुन राशि- सूर्य का गोचर आपकी राशि में ही हो रहा है। सूर्य के प्रभाव से आपकी नेतृत्व क्षमता में सुधार हो सकता है। लोग आपके विचारों और राय को महत्व दे सकता है। इस समय सीनियर अधिकारियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस समय आपको बातचीत में संतुलन बनाकर रखना चाहिए। मानसिक तनाव दूर होने से आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इस समय आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय आपको कड़ी मेहनत का फल मिलना शुरू हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा करते हैं तो पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफा वाला साबित हो सकता है। इस समय आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कृत्तिका नक्षत्र में आ रहे मंगल, 16 जून से इन 4 राशियों की किस्मत लेगी करवट

4. मकर राशि- मकर राशि के लिए सूर्य गोचर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिला सकता है। अगर आप पिछले कुछ दिनों से सेहत में उतार-चढ़ाव देख रहे हैं, तो धीरे-धीरे सुधार हो सकता है। नौकरी या बिजनेस में आप मजबूत स्थिति में आ सकते हैं। इस समय आपको मेहनत का पूरा परिणाम मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

सूर्य कृपा पाने के लिए करें ये उपाय-

1.सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए।

2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य कृपा पाने के लिए रविवार के दिन गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र और लाल चंदन का दान करना भी लाभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2 जून को नवपंचम राजयोग बनते ही इन 4 राशियों के लोग बन सकते हैं धनवान!
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!