Surya Budh Yuti 2026 se 5 Rashi Walo ki chamkegi kismat hoga dhan labh sun mercury conjunction 15 जून से इन 5 राशियों को होगा अचानक धन लाभ, सूर्य-बुध मिलकर चमकाएंगे किस्मत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

15 जून से इन 5 राशियों को होगा अचानक धन लाभ, सूर्य-बुध मिलकर चमकाएंगे किस्मत

Sun-Mercury Conjunction 15 June 2026: 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से बुध विराजमान हैं। इस तरह से मिथुन राशि में सूर्य-बुध की युति बनेगी। जानें सूर्य-बुध मिलकर किन राशियों की चमकाएंगे किस्मत।

Wed, 3 June 2026 03:14 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
15 जून से इन 5 राशियों को होगा अचानक धन लाभ, सूर्य-बुध मिलकर चमकाएंगे किस्मत

Surya-Budh Yuti 15 June 2026 Lucky Zodiac Signs: सूर्य 15 जून 2026 को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध पहले से संचरण कर रहे हैं। इस तरह से मिथुन राशि में सूर्य और बुध की युति बनेगी। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का शुभ संयोग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-बुध की युति को अत्यंत शुभ और प्रभावशाली माना जाता है। मिथुन राशि में सूर्य-बुध के एक साथ होने का प्रभाव कई राशियों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। ज्योतिर्विदों का मानना है कि सूर्य-बुध मिलकर कई भाग्यशाली राशियों का कल्याण कर सकते हैं। इन राशि वालों को करियर, वित्त, पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु इन 3 राशियों की बदलेंगे तकदीर, ये 2 राशि वाले रहें बहुत संभलकर

जानें सूर्य-बुध की युति से किन राशियों को होगा लाभ-

1. सूर्य-बुध युति का मिथुन राशि पर प्रभाव-

मिथुन राशि में ही सूर्य-बुध युति का संयोग बनेगा। इस समय आप आत्मविश्वास में वृद्धि का अनुभव कर सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी लीडरशिप क्वालिटी साबित करने का अवसर मिलेगा। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि हो सकती है और निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

2. सूर्य-बुध युति का सिंह राशि पर प्रभाव-

सिंह राशि वालों को सूर्य-बुध युति का लाभ प्राप्त होगा। इस समय आप अटके हुए कार्यों में सफलता पाएंगे। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। आपका कोई सपना साकार हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा और धन से जुड़ी कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। व्यापार में मित्रों के सहयोग से विस्तार हो सकता है। वाणी प्रभावशाली रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून से दिसंबर तक का समय कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

3. सूर्य-बुध युति का कन्या राशि पर प्रभाव-

कन्या राशि वालों के लिए बुध-सूर्य की युति करियर, वित्त और परिवार से जुड़े अच्छे परिणाम दिला सकती है। इस समय लंबित कार्यों को रफ्तार मिल सकती है। व्यापारियों को कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा फलदायी या लाभकारी साबित होगी। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं। धन का आगमन होगा, जिससे आर्थिक स्थिरता मिलेगी।

4. सूर्य-बुध युति का तुला राशि पर प्रभाव-

तुला राशि वालों के लिए सूर्य-बुध के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम-संबंधों और पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। धन का आवक बढ़ेगा और आय के नए-नए स्रोत बन सकते हैं।

5. सूर्य-बुध युति का धनु राशि पर प्रभाव-

धनु राशि वालों के लिए यह समय विशेष लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं और तारीफ मिल सकती है। बिजनेस करने वालों का मुनाफा बढ़ सकता है। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ाएंगे। इनकम के नए-नए सोर्स बनने से मन प्रसन्न रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि ढैय्या से पीड़ित सिंह और धनु राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!