rahu nakshatra gochar 2026 se 3 rashi walo ki chamkegi kismet 2 august Tak singh aur mesh rashi wale rahe alert 2 अगस्त तक राहु इन 3 राशियों की बदलेंगे तकदीर, ये 2 राशि वाले बहुत संभलकर पार करें समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2 अगस्त तक राहु इन 3 राशियों की बदलेंगे तकदीर, ये 2 राशि वाले बहुत संभलकर पार करें समय

Rahu Nakshatra Transit effects on lucky rashi: राहु शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में आ गए हैं। यह राहु का ही नक्षत्र है। शतभिषा नक्षत्र के राहु कुछ राशियों को अच्छे परिणाम देंगे, जबकि कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Tue, 2 June 2026 11:16 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
2 अगस्त तक राहु इन 3 राशियों की बदलेंगे तकदीर, ये 2 राशि वाले बहुत संभलकर पार करें समय

Rahu Shatabhisha Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु एक छाया ग्रह है और यह हमेशा वक्री यानी उलटी चाल चलता है। मायावी ग्रह राहु 31 मई 2026 को शतभिषा नक्षत्र के पहले पद में गोचर कर गए हैं। शतभिषा नक्षत्र में राहु 2 अगस्त तक रहेंगे। शतभिषा नक्षत्र के स्वामी स्वयं राहु हैं, इसलिए राहु का शतभिषा नक्षत्र परिवर्तन एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। राहु के शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में आने का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। कुछ भाग्यशाली राशियों को राहु गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, जबकि कुछ राशि वालों को इस समय सतर्क रहने की जरूरत है।

जानें राहु नक्षत्र गोचर की लकी-अनलकी राशियां-

1. मिथुन राशि-

मिथुन राशि वालों को राहु के प्रभाव से प्रोफेशनल लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपकी मेहनत को सीनियर्स नोटिस करेंगे और तारीफ भी करेंगे। करियर में तरक्की से जुड़े नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए लाभकारी रहेगा। धन कमाने के नए-नए मार्ग बनेंगे। आर्थिक स्थिरता होने के कारण इस अवधि में आप लंबित भुगतानों को चुकाने में सफल हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों की आपसी अनबन दूर हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून से दिसंबर तक का समय कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा?

2. मकर राशि-

मकर राशि वालों को राहु के प्रभाव से आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। इस समय आपको दीर्घकालिक निवेश के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिनसे आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए यह समय लाभकारी रहेगा। बिजनेस को रफ्तार मिल सकती है, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

3. मीन राशि-

मीन राशि वालों को इस समय कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो लाभ के संकेत हैं। आपकी क्रिएटिविटी चरम पर रहेगी। इस समय आपको नए प्रोजेक्ट और जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। यह समय आपके करियर और निवेश के लिहाज से अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि ढैय्या से पीड़ित सिंह और धनु राशि के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर?

इन 2 राशियों के लोग रहें सतर्क-

मेष राशि- मेष राशि वालों को इस समय आर्थिक तौर पर सतर्क रहने की जरूरत है। इस समय आपको निवेश से दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप फिर भी निवेश करना चाहते हैं, तो किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

सिंह राशि- सिंह राशि पर राहु गोचर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। इस समय आपकी सहकर्मियों के साथ अनबन या गलतफहमी हो सकती है। बिजनेस पार्टनर के साथ वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए यह समय बचकर पार करें। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस समय आपको धन से जुड़े बड़े फैसले लेते समय एक्सपर्ट राय जरूर लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 जून से इन 4 राशियों को नहीं रहेगी किसी चीज की कमी, सूर्य करेंगे मिथुन गोचर
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!