surya and shukra nakshatra gochar 22 June 2026 these 3 zodiac signs will get money and success 22 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, शुक्र-सूर्य मिलकर कराएंगे लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

22 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, शुक्र-सूर्य मिलकर कराएंगे लाभ

Surya and shukra nakshatra gochar: सूर्य और शुक्र एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य-शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए दोनों ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत शुभ साबित होगा। जानें इनके बारे में।

Tue, 16 June 2026 01:38 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
22 जून से इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, शुक्र-सूर्य मिलकर कराएंगे लाभ

Surya and Shukra nakshatra gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य-शुक्र का गोचर बहुत खास माना जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य आत्मा, पिता और साहस के कारक हैं और शुक्र धन-संपदा, वैभव और ऐश्वर्य आदि के कारक माने गए हैं। 22 जून 2026 को सूर्य और शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य का गोचर आर्द्रा नक्षत्र में होगा। आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। शुक्र अश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी ग्रहों के राजकुमार बुध हैं। शुक्र-सूर्य का एक ही दिन होने वाला नक्षत्र परिवर्तन तीन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शुक्र-सूर्य के एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन का तुला, मकर और कुंभ राशि पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। जानें सूर्य-शुक्र कृपा से तीनों राशियों को कैसे मिलेंगे परिणाम।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अगले साल कन्या राशि पर शुरू होगी शनि ढैय्या, जानें शनि का प्रभाव और उपाय

सूर्य-शुक्र का एक ही दिन नक्षत्र परिवर्तन: इन 3 राशियों को होगा फायदा

1. तुला राशि-

पंडित उपाध्याय के अनुसार, तुला राशि के लिए सूर्य-शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। साहस में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। निवेश के लिए लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। हालांकि इस समय जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला लेने से बचें।

2. मकर राशि-

मकर राशि वालों को प्रेम-संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। व्यापार में उन्नति मिल सकती है। बिजनेस करने वालों को अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशक मिल सकते हैं। अविवाहित जातकों की लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। नौकरी में मनमुताबिक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस समय अपनी वाणी और क्रोध पर काबू रखें, वरना बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21 जून से मंगलदेव इन 3 राशियों का करेंगे खूब कल्याण, हर जगह मिलेगा भाग्य का साथ

3. कुंभ राशि-

कुंभ राशि वालों की ओर लोग आकर्षित होंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने साधनों से भी ध का आगमन हो सकता है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी, लेकिन धन को बेवजह खर्च करने से बचें। खर्च की अधिकता मानसिक तनाव दे सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर भद्रा का साया, जान लें स्नान-दान और पूजन का उत्तम मुहूर्त
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!