Sun transit in swati nakshatra 2025 horoscope Surya nakshatra parivartan Rashifal future predictions Sun Transit: दिवाली बाद इन 3 राशियों का बदलेगा समय, राहु के नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: दिवाली बाद इन 3 राशियों का बदलेगा समय, राहु के नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर

Sun nakshatra transit: सूर्य दिवाली बाद राहु के नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। इन राशियों को वित्त, करियर व व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। जानें सूर्य नक्षत्र परिवर्तन की लकी राशियां।

Tue, 14 Oct 2025 07:53 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Sun Transit: दिवाली बाद इन 3 राशियों का बदलेगा समय, राहु के नक्षत्र में सूर्य करेंगे गोचर

Surya nakshatra gochar 2025: सूर्य समय-समय पर राशि परिवर्तन की तरह नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। दिवाली बाद सूर्य अपने नक्षत्र में बदलाव करेंगे। इस बार दिवाली 20 अक्टूबर को है, जबकि सूर्य 24 अक्टूबर को स्वाति नक्षत्र में गोचर करेंगे और 5 नवंबर तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु को माना गया है। राहु के नक्षत्र में सूर्य का नक्षत्र गोचर सभी 12 राशियों पर प्रभाव डालेगा। लेकिन कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए सूर्य का नक्षत्र गोचर जीवन में सकारात्मक बदलाव, तरक्की व सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। जानें सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।

1. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। करियर व पर्सनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। अपनों का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार के संकेत हैं। अपनों में वृद्धि होगी। घरेलू सुख में वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन अतिचारी गुरु का कर्क गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

2. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल रहने वाला है। इस समय नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। आपको अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा लाभकारी सिद्ध होंगी। व्यावसायिक रूप से आप चमक सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी के योग हैं।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन का समय अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे और पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस पर करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की कृपा से बढ़ेगा धन-धान्य

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!