Dhanteras 2025 ke din kya daan karna chahiye what should we donate on dhanteras Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी खूब कृपा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी खूब कृपा

Dhanteras 2025 Daan: धनतेरस के दिन कुछ चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन किए गए दान का अक्षय पुण्य मिलता है। जानें धनतेरस के दिन किन चीजों का दान माना गया है उत्तम।

Mon, 13 Oct 2025 05:51 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन करें इन 5 चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी खूब कृपा

Dhanteras ke din kya daan kare: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस साल धनतेरस 18 अक्तूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यह पर्व धन व स्वास्थ्य से संबंधित है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरि की पूजा करने व खरीदारी करने से धन व उस वस्तु में 13 गुना वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने के अलावा कुछ चीजों का दान करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। जानें धनतेरस पर किन चीजों का दान करना चाहिए।

1. कपड़ों का दान: धनतेरस के दिन गरीब या जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान कुबेर के साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

2. झाड़ू का दान: धनतेरस के दिन झाड़ू को खरीदना व दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन किसी मंदिर या जरूरतमंद व्यक्ति को झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवउठनी एकादशी पर भद्रा व पंचक का साया, पंडित जी से जानें व्रत की सही तारीख

3. मिठाई का दान: धनतेरस के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को मिठाई का भोग लगाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन मिठाई का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं।

4.तेल या घी: धनतेरस के दिन तेल या घी का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन तेल या घी का दान करने से जीवन के संकट होते हैं।

5. अनाज का सामान: धनतेरस के दिन अनाज का दान अत्यंत शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन गेहूं, चावल या दाल किसी भी चीज का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धनतेरस के दिन अतिचारी गुरु का कर्क गोचर, इन 3 राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!