धनतेरस के दिन गुरु का कर्क गोचर, 18 अक्टूबर से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ
Guru Gochar in Kark Rashi: गुरु धनतेरस के दिन कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं। गुरु के गोचर से तीन राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। जानें किन राशियों के लिए गुरु का कर्क गोचर रहेगा शुभ।

Jupiter Transit in Cancer Zodiac Signs: धनतरेस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन धन, संतान व ऐश्वर्य के कारक गुरु अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। 18 अक्टूबर को गुरु मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आएंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु की राशि में परिवर्तन करीब 13 महीनों में होता है, लेकिन इस समय गुरु की अतिचारी (तेज) चाल होने के कारण जल्दी-जल्दी राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु के उच्च राशि कर्क में आने से मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियां प्रभावित होंगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, कुछ राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। इन राशियों को धन लाभ होने के साथ सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। जानें गुरु गोचर की लकी राशियां-
1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। अविवाहित जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
2. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। गुरु गोचर से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक तरक्की के संकेत हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है, जिससे जीवन में स्थिरता आएगी। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। लीडरशिप क्षमता में सुधार होगा।
3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का कर्क गोचर अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्यों में सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय करने वालों को विस्तार व पार्टनरशिप के अवसर मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन