Sun Transit in Aries 2025 April Surya Gochar in Mesh Rashi Horoscope Surya Rashi Parivartan Surya Gochar: सूर्य का मेष गोचर, 14 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Surya Gochar: सूर्य का मेष गोचर, 14 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

  • Sun Transit in Aries: सूर्य अप्रैल में मंगल की मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मेष राशि में जाने से कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा। जानें सूर्य गोचर की लकी राशियां-

Wed, 9 April 2025 06:06 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Surya Gochar: सूर्य का मेष गोचर, 14 अप्रैल से इन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Sun Transit in Aries 2025: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 14 अप्रैल 2025, सोमवार को सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। सूर्य व मंगल के बीच मित्रता का भाव है। सूर्य के मेष राशि में जाना कुछ राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। सूर्य 15 मई 2025 को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य कृपा से इन राशि वालों का भाग्य का सितारा चमकेगा। जानें सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

1. मेष राशि- सूर्य मेष राशि के प्रथम भाव में गोचर करेंगे। सूर्य के प्रभाव से मेष राशि वालों को सकारात्मक फलों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहने वाला है। प्रेम-संबंधों में सुधार होगा। परिवार के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। माता का सान्निध्य मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:13 अप्रैल को शुक्र बदलेंगे चाल, इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

2. सिंह राशि- सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। मेहनत सफल होगी। पराक्रम रंग लाएगा। परिवार के साथ बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने की संभावना है। कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। संतान से सुखद समाचार मिल सकता है।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को सूर्य के मेष गोचर के प्रभाव से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन मनमुताबिक हो सकता है। करियर में तरक्की प्राप्त हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हनुमान जन्मोत्सव पर भद्रा का साया, नोट कर लें पूजन व व्रत पारण का शुभ मुहूर्त

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!